Move to Jagran APP

Jamshedpur Nursery Admission Date : जमशेदपुर के प्राइवेट स्‍कूलों में 18 जनवरी से नर्सरी में नामांकन, सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Jamshedpur Nursery Admission Date. जमशेदपुर के निजी स्कूलों में 18 जनवरी से इंट्री क्लास में नामांकन का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। सत्र 2021-22 में नामांकन का यह सिलसिला पूरी तरह से 22 जनवरी को खत्म हो जाएगा। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:23 PM (IST)
Jamshedpur Nursery Admission Date : जमशेदपुर के प्राइवेट स्‍कूलों में 18 जनवरी से नर्सरी में नामांकन, सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय में सूची देखते अभिभावक। जागरण

 जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के निजी स्कूलों में 18 जनवरी से इंट्री क्लास में नामांकन का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। सत्र 2021-22 में नामांकन का यह सिलसिला पूरी तरह से 22 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगर स्कूलों में सीट खाली रही तो अलग से सूची जारी की जाएगी। 

loksabha election banner

तीन-चार स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने एडमिशन के समय फीस की जानकारी नहीं दी है। खासकर अल्पसंख्यक स्कूलों ने फीस की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। यह जानकारी अभिभावकों को परिचय के लिए बुलाए गए तिथि को जानकारी दी है। अल्पसंख्यक स्कूलों में लोयोला, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट, कार्मेल जूनियर कालेज, सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर ने फीस की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा राजेंद्र विद्यालय साकची ने भी फीस की जानकारी कहीं पर भी उपलब्ध नहीं कराई है। इन स्कूलों की ओर से बताया गया है कि एडमिशन स्लीप अभिभावकों एवं बच्चों से परिचय की तिथि के दौरान दी जाएगी। इन स्कूलों को छोड़ अन्य स्कूलों ने सीधे नामांकन की तिथि को निर्धारित कर दिया है। अधिकतर स्कूलों ने एडमिशन चार्ज के साथ ही तीन माह की ट्यूश्न फीस (अप्रैल से जून) की सूची एडमिशन फीस लेने का नोटिस चस्पा किया है।

 स्कूलों के एडमिशन की तिथि व अन्य निर्देश

 1. टैगोर एकेडमी साकची : यहां नर्सरी की 150 सीट के लिए बच्चों के नाम प्रकाशित किए है। नामांकन 18 से 20 जनवरी तक सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। एडमिशन के समय 7100 रुपए देने होंगे। 

2. चर्च स्कूल बेल्डीह : नर्सरी के लिए 180 बच्चों के नाम प्रकाशित की गई। एडमिशन 18 से 23 जनवरी तक होगा। फीस 10940 रुपए लगेंगे। 

 3. लोयोला स्कूल : बेबसाइट पर एलकेजी के लिए 200 बच्चों की सूची प्रकाशित। 17 जनवरी से 20 जनवरी तक अभिभावक एवं बच्चों को 8:30 बजे से 12:30 बजे के बीच परिचय के लिए बुलाया गया है। उस दिन एडमिशन स्लीप थमाई जाएगी।

 4. सेक्रेड हार्ट कान्वेंट : वेबसाइट पर 150 बच्चियों की सूची प्रकाशित की गई है। कब उन्हें एडमिशन स्लीप लेने आना है, इसकी सूचना मोबाइल पर भेजी जाएगी।

 5.  राजेंद्र विद्यालय साकची : यहां 135 बच्चों की सूची प्रकाशित की गई है। इन बच्चों एवं अभिभावकों को परिचय के लिए 18 से 20 जनवरी तक आना होगा। इसके बाद एडमिशन स्लीप थमाई जाएगी।

 6. दयानंद पब्लिक स्कूल साकची : नर्सरी व एलकेजी में 90-90 बच्चों के नाम प्रकाशित किए गए। यहां एडमिशन 20 से 22 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक होगा। एडमिशन के समय 14260 रुपए अभिभावकों को देने होंगे। 

 7. एमएनपीएस बिष्टुपुर : यहां 63 बच्चों के नाम प्रकाशित किए गए है। दस बच्चों का नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। एडमिशन के लिए अभिभावक को 18 एवं 19 जनवरी को स्कूल आना होगा। एडमिशन के समय अभिभावकों को 13200 रुपया देना होगा। 

 8. जेएच तारापोर धतकीडीह : यहां एलकेजी में 121 बच्चियों की सूची सार्वजनिक की गई है। एडमिशन के समय में कुल 7640 रुपए तथा किताब के लिए अलग से 1840 रुपए स्कूल काउंटर में 19 जनवरी को देने होंगे। 

 10. सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर : एलकेजी में एडमिशन को 120 बच्चों की सूची जारी की गई। एडमिशन की प्रक्रिया की जानकारी 20 जनवरी के बाद वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

 11. जुस्को साउथ पार्क : यहां में नर्सरी में एडमिशन के लिए 90 बच्चों की सूची जारी की गई। चयनित बच्चों को अभिभावकों को 18 से 20 जनवरी तक 10 से 12:30 बजे तक बुलाया गया है। इसी दिन एडमिशन स्लीप थमाया जाएगा। उसके बाद अभिभावक एडमिशन ले सकते हैं। 

 12. नरभेराम बिष्टुपुर : यहां नर्सरी में नामांकन को 55 बच्चों की सूची को सार्वजनिक किया गया है। एडमिशन 18 व 19 जनवरी को 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। एडमिशन के समय 13780 रुपए लगेंगे। 

 13. केएसएमएस गोलमुरी : यहां एलकेजी में एडमिशन को 206 बच्चों की सूची चस्पा की गई है। एडमिशन 19 से 22 जनवरी के बीच होगा। इसके लिए 9:30 बजे से 12:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन के समय फीस 15180 रुपया लगेगा। 

 14. जुस्को स्कूल कदमा : यहां 60 बच्चों की सूची प्रकाशित की गई है। एडमिशन के लिए 18 जनवरी को 8:30 बजे से 10 बजे तक  स्कूल कार्यालय में फीस की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद एडमिशन  18 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगा।

 15.  एडीएल सनशाइन इंग्लिश स्कूल कदमा : नर्सरी में एडमिशन के लिए 66 बच्चों के नाम प्रकाशित किए गए हैं। नामांकन 18 जनवरी से 22 जनवरी तक 09 से 12 जनवरी के बीच होगा। फीस की जानकारी स्कूल में दी जाएगी।

 16.  डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा : केजी के लिए यहां 200 बच्चों की सूची जारी की गई। एडमिशन 19, 20 व 21 जनवरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। नामांकन के समय 19375 रुपए फीस देनी होगी। इसके अलावा किताब के लिए 1740 रुपए अलग से लिए जाएंगे। 

 17. डीबीएमएस कदमा स्कूल : यहां नर्सरी के लिए 150 बच्चों की सूची निकाली गई। एडमिशन चार्ज 13650 रुपए तथा किताब के लिए 1300 रुपए नामांकन के समय लगेंगे। 20 एवं 21 जनवरी को स्कूल काउंटर में सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

 18. केपीएस कदमा : इस स्कूल नर्सरी में एडमिशन को कुल 112 बच्चों का नाम प्रकाशित किया गया। यहां नामांकन 27 से 30 जनवरी तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा। बालकों को 13980 तथा बालिकाओं को 14100 रुपया एडमिशन के समय देना होगा। 

 19. बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा : यहां नर्सरी में 46 तथा एलकेजी में 32 बच्चों की सूची प्रकाशित की गई है। नामांकन 18 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा। 

 20. जेपीएस बारीडीह : यहां 120 बच्चों का नाम नर्सरी में एडमिशन के लिए निकाला गया है। यहां एडमिशन 19, 21, 22 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.