दीपशिखा की मां सुबह ही लौटी थी गांव से
आदित्यपुर: प्रेमी के दुर्व्यवहार से नाराज होकर गुरुवार सुबह खरकई नदी में कूदने वाली दीपशिखा
आदित्यपुर: प्रेमी के दुर्व्यवहार से नाराज होकर गुरुवार सुबह खरकई नदी में कूदने वाली दीपशिखा की मा मधु देवी गांव गई हुई थी। मधु देवी ने बताया कि वह किसी काम के कारण बिहार के भागलपुर स्थित पुश्तैनी गांव गई हुई थी। गुरुवार सुबह वह वापस लौटी तो पता चला कि सुरेन लोहार व उसकी मा ने दीपशिखा के साथ मारपीट की है। बस्ती के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। उसने घटना की जानकारी होने के बाद गुरुवार सुबह बेटी को कहा था कि उसने सुरेन व उसकी मां पर से केस क्यों उठाया, जो होता वह देख लेती। इसके बाद उसकी पुत्री शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली व नदी में कूद गई।
............
लड़के के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत की थी
वीमेंस कॉलेज की छात्रा दीप शिखा ने सुरेन लोहार के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत की थी। आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के अनुसार लड़की, लड़के के खिलाफ मारपीट का मामला लेकर आई थी जिसके बाद तत्काल पुलिस सुरेन लोहार को पकड़कर थाना ले आई। देर शाम को फिर लड़की के आग्रह पर ही लड़का को छोड़ा गया था। मामला प्रेम प्रसंग का है। इसके बाद भी यदि परिजन लिखकर देंगे तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की शिकायत नहीं की गई थी।