Move to Jagran APP

Adityapur News: जेएमएम विधायक पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप, रात से गायब हैं प्रशांत महतो, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Adityapur News झारखंड पंचायत चुनाव के दौरान बीती रात जेएमएम विधायक द्वारा बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को पीटने के आरोप के बाद राजनीति गर्मा गई है. जबकि रात से ही मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो गयाब हैं लेकिन पुलिस जानकारी होने से इनकार कर रही है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:44 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 04:15 PM (IST)
Adityapur News: जेएमएम विधायक पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप, रात से गायब हैं प्रशांत महतो, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
Adityapur News: मारपीट में घायल मंडल अध्यक्ष।

आदित्यपुर, जासं। आगामी मंगलवार को होने वाले खरसांवा पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा व झामुमों में संर्घष हो गया। घटना रात्रि करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने आरोप लगाया कि विधायक दशरथ गगराई के द्वारा चुनाव के रात में पैसा बाटा जा रहा था। जिसका विरोध भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो आ रहे थे। कुड़मा के पास विधायक दशरथ गगराई के द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो की जमकर पिटाई किया गया। इस दौरान उसके स्कार्पियों गाड़ी का कांच फोड़ दिया गया। तीन अन्य भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई किया गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भाग गए। लेकिन मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो का पता समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाया है। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने डीआइजी अजय लिंडा एवं एसपी आनंद प्रकाश को भी सूचना दिया गया। लेकिन तबतक कोई भी पुलिस बल वहां पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर भाजपा में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया हे।

loksabha election banner

विधायक ने आरोप को बताया बेबुनियाद

वहीं विधायक दशरथ गगराई के द्वारा कहा गया कि उनके लड़कों के द्वारा सूचना दिया गया कि वहां पर भाजपा के द्वारा पैसा बांटा जा रहा। जिसकी शिकायत पर वह पहुंचकर उनको इस तरह का कार्य करने से मना किया गया। मारपीट का आरोप बेबुनियाद हे।

विधायक की पत्नी है प्रत्याशी

वहीं बताया जाता है कि खरसांवा के भाग संख्या 8 से जिला परिषद सदस्य के रूप में विधायक दशरथ गगराई की पत्नी बसंती गगराई भी चुनाव लड़ रही है। उसके विरूध भाजपा के द्वारा सावित्री बानरा को चुनाव में समर्थन कर रही है। इसको लेकर बराबर संर्घष की स्थिति बना हुआ हे।

थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से किया इंकार

वहीं थाना प्रभारी प्रकाश कुमार के द्वारा कहा गया कि वह क्षेत्र में भ्रमण पर है, लेकिन उनको किसी तरह की मारपीट की सूचना नहीं है। पता करके बताते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.