विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Adityapur Murder Case: विधवा महिला को चाकू गोदकर मार डाला, प्रेम प्रसंग और रंजिश के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM (IST)

आदित्यपुर के मीरूडीह में रविवार रात 32 वर्षीय विधवा राधिका सवैया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रेम ...और पढ़ें

मीरूडीह में रविवार रात करीब नौ बजे बेखौफ हमलावर ने 32 वर्षीय विधवा राधिका सवैया की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

मीरूडीह में रविवार रात करीब नौ बजे बेखौफ हमलावर ने 32 वर्षीय विधवा राधिका सवैया की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

HighLights

  1. आदित्यपुर में 32 वर्षीय विधवा राधिका सवैया की हत्या।

  2. चाकू से हमला कर मीरूडीह में वारदात को अंजाम दिया।

  3. पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक रंजिश पर कर रही जांच।

जासं, जमशेदपुर । गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म कांड को लेकर पुलिस अधीक्षक की दिनभर चली समीक्षा बैठकों और सख्त हिदायतों के चंद घंटे बाद ही अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। 
 
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर अंतर्गत आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह में रविवार रात करीब नौ बजे बेखौफ हमलावर ने 32 वर्षीय विधवा राधिका सवैया की चाकू गोदकर हत्या कर दी। 
 
गंभीर हालत में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से राजनगर के गोविंदपुर गांव की रहने वाली राधिका के पति का पहले ही निधन हो चुका था। 
 
उनके दो बच्चे गांव में रहते हैं, जबकि वह मीरूडीह बस्ती में अपनी ननद के साथ किराये के मकान में रहकर दैनिक मजदूरी करती थी।
 
रविवार को वह मीरूडीह की साप्ताहिक हाट में हड़िया बेचने गई थी। रात में हाट से पैदल घर लौटते वक्त रास्ते में घात लगाए हमलावर ने पीछे से उनकी कमर और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 
 
पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग बाहर आए, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
 
सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रवि परासर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राधिका को तुरंत टीएमएच पहुंचाया। 
 
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
खास बात यह है कि रविवार को दिनभर एसपी मनोज स्वर्गियारी आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में रहकर थाना प्रभारियों को 24 घंटे सतर्कता बरतने और रात्रि गश्त तेज करने की सख्त हिदायत दे रहे थे। 
 
एसपी के इन कड़े निर्देशों के बावजूद सरेराह हुई इस नृशंस वारदात ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
 
थाना प्रभारी के अनुसार, वारदात में शामिल मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 
 
पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश के बिंदुओं को केंद्र में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।