आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली बने खाताधारी
संवाद सूत्र, मुसाबनी : माओवादी जोनल सचिव और 25 लाख रुपये का इनामी कान्हू मुंडा और 10 लाख का इ
संवाद सूत्र, मुसाबनी : माओवादी जोनल सचिव और 25 लाख रुपये का इनामी कान्हू मुंडा और 10 लाख का इनामी नक्सली फोगड़ा मुंडा सहित उनके साथ सरेंडर करने वाले सात हार्डकोर नक्सलियों का खाता मंगलवार को मुसाबनी एसबीआई में खोला गया। इनमें कान्हू राम मुंडा, फूलमनी मुंडा, जितेन मुंडा, चुनू मुंडा, भुगलु ¨सह, शंकर मुंडा और कुनु मुंडा के नाम शामिल हैं।
शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा और सहयोगी अमित साव मंगलवार को खाता ओप¨नग फॉर्म लेकर मुसाबनी से भारी सुरक्षा के बीच डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में जमशेदपुर के आजादनगर थाना पहुंचे। वहां बैंक अधिकारियों ने बारी-बारी से व्यक्तिगत जानकारी लेकर ओप¨नग फॉर्म भरा गया। सभी सातो नक्सलियों से फॉर्म पर हस्ताक्षर कराकर बैंक अकाउंट नंबर जारी कर दिया गया। मौके पर सभी को बैंक अधिकारियों ने वेलकम किट जारी कर दिया। इसमें चेक बुक और एटीएम कार्ड थे। मुसाबनी डीएसपी अजीत कुमार विमल, एएसपी अभियान प्रणव आनंद झा, मुसाबनी एसबीआई के सर्विस शाखा प्रबंधक अशोक सिन्हा, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, डुमरिया थाना प्रभारी मो. खुदुस अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से कान्हू मुंडा सहित सभी नक्सलियों को चेक बुक और एटीएम प्रदान किया। नक्सलियों के पास आधार कार्ड व दूसरे प्रमाणपत्र नहीं थे, इसलिए जिला पुलिस उनके पते को प्रमाणित किया। सिर्फ चुनु मुंडा के पास आधारकार्ड था, जिसका नम्बर 242106605320 है। शेष सभी का आधार इनरोलमेंट नंबर से ही तत्काल खाता खोला गया है। फोगरा मुंडा का कुनु मुंडा के नाम से खाता खोला गया है। कान्हू मुंडा और फोगरा मुंडा बैंक का चेक बुक और एटीएम पाकर काफी खुश दिख रहे थे।