Move to Jagran APP

ABVP Campaign: जमशेदपुर में चला अभाविप का मिशन आरोग्य अभियान, नौ हजार लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मिशन आरोग्य अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाइ ने साकची गोलचक्कर मानगो चौक मानगो बस स्टैंड बारीडीह गोलचक्कर बागबेड़ा स्थित रेलवे स्टेशन के पास सोनारी एयरपोर्ट के पास चलाया। लोगों की जांच की गइ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 09:45 PM (IST)
ABVP Campaign: जमशेदपुर में चला अभाविप का मिशन आरोग्य अभियान, नौ हजार लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
मिशन आरोग्य अभियान चलाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि।

जमशेदपुर, जासं।  मिशन आरोग्य अभियान के तहत विशेष दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाइ ने विभिन्न स्थानों पर मेगा हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान साकची गोलचक्कर, मानगो चौक, मानगो बस स्टैंड, बारीडीह गोलचक्कर, बागबेड़ा स्थित रेलवे स्टेशन के पास, सोनारी एयरपोर्ट के पास चलाया गया।

loksabha election banner

इस मेगा हेल्थ सक्रीनिंग अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों के शरीर का तापमान एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया। साथ ही जिन्होंने भी मास्क नहीं पहना था उन सभी को मास्क पहनाया गया। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई थी उन सभी को आर्सेनिक 30 एम्युनिटी बुस्टर दिया गया। सभी लोगों को सैनिटाइज किया गया।

ये रखा गया था लक्ष्य

ज्ञात हो कि बुधवार को मिशन आरोग्य अभियान के तहत 10 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य हासिल करने के लिए अभाविप के द्वारा विशेष योजना के तहत शहर के सभी चौक-चौराहे पर अभियान चलाना तय हुआ था। लक्ष्य का पीछा करते हुए शाम 4 बजे तक कुल 9001 लोगों की हेल्थ सक्रीनिंग की गइ व 3000 लोगों को मास्क एवं 1500 लोगों को आर्सेनिक 30 इम्युनिटी बुस्टर बांटा गया। इस मिशन आरोग्य अभियान को लेकर लोगों में भी ख़ास उत्सुकता दिखी। आम लोगों ने भी स्वयं आगे बढ़कर अपनी स्वास्थ्य जांच करवायी।

ये कहते परिषद के पदाधिकारी

मिशन आरोग्य अभियान के बारे में बताते हुए अभाविप की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नमिता पाठक ने कहा कि मिशन आरोग्य अभियान के तहत एक साथ शहर के सभी चौक- चौराहे पर हमारे कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। हर व्यक्ति कोरोना संक्रमण से दूर रहे यही हमारा मकसद है। मौके पर इस अभियान में प्रांत उपाध्यक्ष डा. कमलेश कुमार कमलेंदु, प्रांत छात्रा प्रमुख डा. पुष्कर बाला, विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, प्रांत सह मंत्री बापन घोष, प्रांत कला मंच संयोजक अखिलेश सिंह, विवि संयोजक वीरेंद्र पासवान, विभाग संयोजक शांतनु चक्रवर्ती, कार्यालय सह मंत्री सिद्धार्थ बागी,पू र्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौसमी जैना, महानगर सह मंत्री तानिया सोना, राहुल रॉय, शाहिल सैनी, महेश बेरा, मानस पॉल, मेघा कुमारी, राहुल शर्मा, सूरज, शिवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.