Move to Jagran APP

बिरसानगर के अभिनव को मिली एक लाख की प्रोत्साहन राशि Jamshedpur News

अभिनव चक्रवर्ती को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 03:40 PM (IST)
बिरसानगर के अभिनव को  मिली एक लाख की प्रोत्साहन राशि Jamshedpur News
बिरसानगर के अभिनव को मिली एक लाख की प्रोत्साहन राशि Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। पढ़ाई में रुपया बाधा ना बनें इसके लिए सूबे की रघुवर सरकार संवेदनशील है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कही। भाजपा जिला मुख्यालय में बिरसानगर के जोन नंबर वन बी निवासी प्रशांत कुमार के पुत्र अभिनव चक्रवर्ती को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

loksabha election banner

उक्त राशि उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन के निमित्त सौंपी गयी। विदित हो कि लिटिल फ्लॉवर से स्कूली शिक्षा पूरा करने के बाद छात्र अभिनव चक्रवर्ती स्थानीय एक्सएलआरआई से एमबीए कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने बीआईटी मेसरा से केमिकल इंजीनियरिंग पूर्ण किया था। पढ़ाई में आर्थिक समस्याओं का जि़क्र करते हुए अभिनव के पिता प्रशांत चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह से सहयोग का आग्रह किया था।

पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त आग्रह पर हस्तक्षेप करते हुए मदद के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से अपील किया। उच्च शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ही सीएम ने एक लाख रुपये का सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया। चेक सौंपे जाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारीख, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, छात्र अभिनव चक्रवर्ती एवं उनके पिता प्रशांत चक्रवर्ती मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.