Dawood Ibrahim : 24 साल से फरार अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का गुर्गा मानगो से गिरफ्तार, सहारा सिटी से बाजार जाने के क्रम में धरे गए
मुंबई बम धमाकों का प्रमुख साजिशकर्ता और 24 साल से फरार अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के काम करने वाला अब्दुल माजिद को रविवार को गुजरात एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो सहारा सिटी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद गुजरात पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मुंबई बम धमाकों का प्रमुख साजिशकर्ता और 24 साल से फरार अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के काम करने वाला अब्दुल माजिद को रविवार को गुजरात एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो सहारा सिटी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने के बाद गुजरात पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई। गुजरात एटीएस को माजिद के जमशेदपुर में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद गुजरात एटीएस के डीएसपी के नेतृव में दो दिन पूर्व ही गुजरात एटीएस की टीम ने जमशेदपुर के एसएसपी एम.तमिलवानन से संपर्क किया। एसएसपी के निर्देश पर मानगो थानेदार विनय कुमार को टीम के साथ छापेमारी का निर्देश दिया।
इसके बाद एटीएस ने थानेदार के साथ मिलकर मानगो थाने के निकट शनिवार शाम को ही चेकिंग शुरु कर दिया। मानगो थानेदार विनय कुमार को पता चला कि माजिद अपने सभी दस्तावेज में नाम-पता और हुलिया बदलकर घूम रहा है। इसके बाद थाने के निकट चेकिंग में फोर्ड गाडी़ से मानगो पुल से मानगो बाजार जाने के क्रम में एटीएस और जमशेदपुर पुलिस की सक्रियता से माजिद को पकडा़ गया। शनिवार शाम जिस समय वह पकडा़ गया उस समय वह ग्रे रंग के फोर्ड गाडी़ में अकेला ही था। गुजरात पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि वह नाम-पता और माता-पिता का नाम बदल कर एक साल से मलेशिया से आकर जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी में रह रहा था।