जमशेदपुर के जुगसलाई में 90 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, कार छोड़कर भागे
जुगसलाई थाना की पुलिस ने राम टेकरी रोड में एक कार से 90 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किए है। कार सवार वाहन छोड़ने के भागने में सफल रहे। जुगसलाई थाना के इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो ने बताया कार सवार प्रतिबंधित मांस लेेकर जा रहे थे।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जुगसलाई थाना की पुलिस ने राम टेकरी रोड में एक कार से 90 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किए है। कार सवार वाहन छोड़ने के भागने में सफल रहे।
जुगसलाई थाना के इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो ने बताया कार सवार प्रतिबंधित मांस लेेकर जा रहे थे। कुछ लोगों को इसकी जानकारी लगी। कार का पीछा करते हुए लोग रामटेकरी रोड तक पहुंचे, लेकिन कार सवार भीड़ को चकमा देकर वाहन छोड़ भागने में सफल रहे। कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
अज्ञात के खिलाफ जुगसलाई थाना में गोवंश प्रतिषेद्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर बहरागोड़ा-बरशोल सीमा क्षेत्र पर कंटेनर में ले जाए जा रहे 45 गोवंश बरामद किए थे। छह लाेगों की गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में जानकारी मिली कि ओडिशा के भद्रक से गोवंश झारखंड के बहरागोड़ा सीमा से बंगाल के रास्ते कंटेनर में गोवंश ले जा रहे थे। वर्तमान में ओडिशा और झारखंड के सीमा क्षेत्र जमशेदपर से सटे हुए है।
प्रतिबंधित मांस और गोवंश की तस्करी करने वाले सीमा क्षेत्र से गाेवंश लेकर बंगाल जाने का रास्ता चुना है। जमशेदपुर के कोवाली थाना की पुलिस ने बीते सफ्ताह दो कार में प्रतिबंधित मांस ले जाने वाले चार लोगों को पकड़ा था। सभी ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के रहने वाले हे। ओडिशा के रास्ते जमशेदपुर के जुगसलाई, कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची और पटमदा के रास्ते बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार से प्रतिबंधि मांस मानगो, आजादनगर, कपाली, चांडिल इलाके में लाए जाते है और इसकी खरीद-बिक्री की जाती है।