Carrot Benefits : सर्दियों में खूब खाएं गाजर, इन बीमारियों को रखेगा दूर
Health Benefits Of Carrot सर्दी के मौसम में गाजर खाने के बहुत फायदे हैं। यह आपको कई रोगों से दूर रखता है। गाजर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं गाजर खाने के फायदे...
जमशेदपुर : सर्दियों के मौसम में गाजर हर किसी को खाने चाहिए। अधिकांश लोग इसे पसंद नहीं करते हैं लेकिन इसके फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। ऐसे में अगर आप गाजर का सेवन नहीं करते हैं तो तत्काल शुरू कर दें। गाजर आपको कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसलिए चिकित्सक व डायटीशियन भी इसे खाने की सलाह देती हैं। गाजर ना सिर्फ एक बीमारी बल्कि सैकड़ों बीमारी में वह सीधे लाभ पहुंचाता है।
सलाद व हलवा खाना पसंद करते लोग : आपने देखा होगा कि खाने में लोग सलाद खाना पसंद करते हैं। उसमें गाजर जरूर शामिल करते हैं। अधिकांश लोग सलाद में गाजर को शामिल करते हैं। वहीं, कई लोग गाजर का हलवा भी बनाकर खाते हैं। आपने अगर एक बार गाजर के फायदे जान लेंगे तो फिर आप भी इसे खाना शुरू कर देंगे। तो आइए हम आपको गाजर से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद : गाजर आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन से आपको फायदा मिलेगा। ये पेट में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है।
कैंसर का खतरा कम होता : कई स्टडीज में ये सामने आया है कि गाजर में फाल्केरिनोल नाम का प्राकृतिक कीटनाशक पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
बढ़ती उम्र का असर कम होगा : गाजर खाना बढ़ती उम्र के असर को भी कम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करते हैं।
डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम दूर होगी : गाजर के जूस में काला नमक, धनिया पत्ती, भुना जीरा, काली मिर्च और नींबू का रस मिला कर पिएं। इससे डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम दूर होगी।
इम्यून सिस्टम को करती है मजबूत : इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए भी आपको गाजर का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा होती है और ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं।