Move to Jagran APP

Dhoni Love Affairs : कभी इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे धोनी, 12 साल बाद अभिनेत्री ने खोला राज

Dhoni Love Affairs मैदान के भीतर हो या मैदान से बाहर धोनी हमेशा अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं। अब दक्षिण भारत की इस अभिनेत्री ने राज खोला है कि 12 साल पहले वह धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 11:14 AM (IST)
Dhoni Love Affairs : कभी इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे धोनी, 12 साल बाद अभिनेत्री ने खोला राज
Dhoni Love Affairs : कभी इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे धोनी, 12 साल बाद अभिनेत्री ने खोला राज

जमशेदपुर, जासं। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज सफल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं, लेकिन साक्षी के पहले उनके जीवन में अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने जगह बना ली थी। अपनी शादी से पहले धोनी अक्सर अपने अफवाह भरे रिश्तों के लिए सुर्खियां बटोरते थे। स्टार क्रिकेटर के साथ कभी अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन लक्ष्मी राय के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ी थी, जिसे राय लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है। यह बात 2008-09 के आसपास की है।

loksabha election banner

उनके डेटिंग की खबरें खूब प्रचलित होती थीं, क्योंकि राय लक्ष्मी और धोनी को अक्सर एक साथ देखा जाता था। लक्ष्मी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की पार्टियों में भी धोनी के साथ दिखती थी। धोनी की बर्थडे पार्टी में अपने दोस्त और चेन्नई सुपर किंग्स के साथी सुरेश रैना के साथ भी देखा गया था।

लक्ष्मी ने कहा, मुझे लगता था कि रिश्ता टिकाऊ नहीं होगा

इस घटना के करीब छह साल बाद 2014 में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मुझे लगता था कि मेरा और धोनी का रिश्ता टिकाऊ नहीं होगा। रिश्ता एक दरार की तरह था, जो लंबे समय तक नहीं जाता है। हालांकि लक्ष्मी को इस बात से हैरानी होती है कि लोग अब भी उसके और धोनी के रिश्ते की चर्चा कर रहे हैं।

हर लड़की धोनी से रिश्ता बनाना चाहेगी

लक्ष्मी राय ने कहा कि धोनी ऐसे इंसान है कि उनके साथ कोई भी लड़की रिश्ता बनाना चाहेगी। हमारा ब्रेकअप भी सहमति से हुआ। हम अब भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वह बहुत खुशमिजाज व्यक्ति हैं। उनका काम उनकी प्राथमिकता है।

धोनी बेहतरीन इंसान हैं। धोनी से कोई भी लड़की शादी करना चाहेगी। वह बहुत स्नेही और संतुलित है। यहां बता दें कि राय लक्ष्मी बिग बॉस तेलुगु सीजन-4 की प्रतिभागी थी। वह झांसी आईपीएस, आनंद भैरवी और गैंगस्टर-21 में भी शामिल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.