Jamshedpur News: बहरागोड़ा के डाॅक्टर संदीप घोष का निधन, कोलकाता में ली अंतिम सांस
Doctor Sandeep Ghosh passed away झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोडा से दुखद खबर है। इस इलाके ने अपने अजीज डाॅक्टर को खो दिया है। बहरागोड़ा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ संदीप घोष उर्फ डब्लू का निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बहरागोडा (पूर्वी सिंहभूम), जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोडा से दुखद खबर है। इस इलाके ने अपने अजीज डाॅक्टर को खो दिया है। बहरागोड़ा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ संदीप घोष उर्फ डब्लू का निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
बहरागोड़ा में पीके मेमोरियल रिसर्च सेंटर नाम से नर्सिंग होम चलाने वाले डाॅक्टर संदीप घोष की हालात 15 दिन पहले बिगड़ गइ थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी शंपा घोष चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं। डाॅक्टर संदीप अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्री व पुत्र छोड गए हैं।
चिकित्सक के निधन की खबर पहुंचते ही बहरागोड़ा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डाक्टर संदीप काफी मिलनसार थे। वे क्षेत्र के लोगों का इलाज करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका पैतृक आवास बहरागोड़ा प्रखंड के बरागड़िया गांव में है। डाॅक्टर संदीप के निधन पर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं विधायक समीर महंती ने गहरा दुख प्रकट किया है। सबों ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि डाॅक्टर संदीप ने इस दुनिया से नाता तोड लिया है। उनका हंसमुख चेहरा भूला नहीं जा रहा है। उनसे जुडी यादें हमेशा बनी रहेंगी। सबों ने कहा कि डाॅक्टर संदीप के परिवार के सदस्यों को इश्वर पीडा सहने की शक्ति दें। सभी परिजनों के साथ लगातार जुडाव बनाये रखेंगे।