Move to Jagran APP

झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के अरुण गुप्ता बने प्रांतीय महामंत्री, अजय चेतानी प्रांतीय उपाध्यक्ष

Marwari Yuva Manch Steel City branch झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच का सातवां प्रांत अधिवेशन करवट ऑनलाइन हुआ जिसमें अरुण गुप्ता झारखंड के प्रांत महामंत्री मनोनीत किए गए जबकि पूर्व अध्यक्ष अजय चेतानी को प्रांतीय उपाध्यक्ष का पद मिला।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:41 PM (IST)
झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के अरुण गुप्ता बने प्रांतीय महामंत्री, अजय चेतानी प्रांतीय उपाध्यक्ष
सत्र 2019-20 व 2020-21 के लिए शाखा को तो कई पुरस्कार मिले ही, व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच का सातवां प्रांत अधिवेशन "करवट " ऑनलाइन हुआ, जिसमें स्टील सिटी शाखा ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। इस अधिवेशन में स्टील सिटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता झारखंड के प्रांत महामंत्री मनोनीत किए गए, जबकि पूर्व अध्यक्ष अजय चेतानी को प्रांतीय उपाध्यक्ष का पद मिला। इसमें सत्र 2019-20 व 2020-21 के लिए शाखा को तो कई पुरस्कार मिले ही, व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।

loksabha election banner
  • शाखा पुरस्कार : सत्र 2019-20
  • सर्वश्रेष्ठ शाखा, सर्वश्रेष्ठ समाज सुधार कार्यक्रम, सर्वाधिक अमृत धारा प्रकल्प, सर्वश्रेष्ठ प्रांत कार्यक्रम (डी क्लब) व सर्वाधिक रक्तदान।
  • व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार : सत्र 2019-20
  • सर्वश्रेष्ठ प्रांत पदाधिकारी कृष्णा अग्रवाल (प्रांत महामंत्री व शाखा के पूर्व अध्यक्ष), श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष नितेश धूत व मोहित मूनका को सर्वश्रेष्ठ शाखा सचिव का पुरस्कार।
  • शाखा श्रेणी पुरस्कार : सत्र 2020-21
  • कोरोना राहत अंतर्गत प्लाजमा दान, जनसेवा कार्य कोरोना राहत कार्य, सर्वश्रेष्ठ शाखा, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय कार्यक्रम (कार्यशाला), सर्वाधिक रक्तदान, सर्वाधिक अमृत धारा व सर्वश्रेष्ठ प्रांत कार्यक्रम (डी क्लब)।
  • व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार : सत्र 2020-21
  • श्रेष्ठ प्रांत संयोजक (मिशन कैंसर जागृति) अजय चेतानी।
  • व्यक्तिगत श्रेणी पुरस्कार : सत्र 2018-21
  • विशेष अध्यक्षीय पुरस्कार अरुण गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष), विशेष अध्यक्षीय पुरस्कार अजय चेतानी (पूर्व अध्यक्ष) व विशेष अध्यक्षीय पुरस्कार सार्थक अग्रवाल।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.