मनीफीट की सहेली सेंटर को देखकर निहाल हुई इनर ह्वील की चेयरपर्सन, जानिए क्या कहा Jamshedpur News
Inner Wheel Club Jamshedpur East. इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईस्ट के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर शीला रंजन का वार्षिक दौरा हुआ। शीला ने दो मुख्य प्रोजेक्ट मस्ती की पाठशाला और मनीफिट बस्ती स्थित रजक समाज का निरीक्षण किया।
जमशेदपुर, जासं। इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईस्ट के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर शीला रंजन का वार्षिक दौरा हुआ। यह दौरा क्लब सदस्यों के लिए हमेशा खास तथा यादगार माना जाता है। इस खास दौरे के दौरान शीला ने इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईस्ट के दो मुख्य प्रोजेक्ट मस्ती की पाठशाला और मनीफिट बस्ती स्थित रजक समाज का निरीक्षण किया।
शीला ने रजक समाज मनीफिट बस्ती में क्लब द्वारा किये गये कई उल्लेखनीय प्रोजेक्ट जैसे महिलाओं तथा युवतियों के लिए "सहेली सेंटर", युवाओं के लिए कम्प्यूटर, छोटी बच्चियों के लिए पोषण वाटिका निर्माण का प्रयास आदि का खूब प्रशंसा की। सहेली सेंटर में महिलाओं का रूझान देखकर वह निहाल हो गईं। कहा कि यह सेंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। महिलाओं के लिए बाथरूम का पुनर्निर्माण, धोबी घाट में पीने का पानी और सामुदायिक भवन के निकट स्थित देवी मंदिर में जल की व्यवस्था जैसे कार्य को भी काफी सराहा गया। इस दौरान सिर्फ क्लब के कई सदस्य शामिल हुए। क्लब के सभी सदस्यों ने वहां के सभी प्रोजेक्ट को देखा तथा उसकी समीक्षा भी की। उसके बाद क्लब की वर्चुवल मीटिंग हुई जिसमें इनर ह्वील क्लब के कई डिग्निटरीज , विभिन्न क्लब के प्रेसीडेंट व सेक्रेटरी भी सम्मिलित हुए।
नीलम ने किया कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन क्लब की सदस्य डॉक्टर नीलम सिन्हा ने बहुत ही सुचारू रूप से किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शीला के साथ आगे की कई प्रमुख कार्य के बारे में भी बताई गई। दौरे के क्रम में कई सुझाव भी आया जिसे चिन्हित कर उसमें सुधार करने की बात कही गई।