Move to Jagran APP

Bird Flu Alert Jamshedpur : जमशेदपुर के परसूडीह में चील, बिष्टुपुर में कौवा और आदित्यपुर में मृत कबूतर मिलने से हड़कंप

Bird Flu Jamshedpur Alert. जमशेदपुर में कौवों के साथ-साथ चील (बाज) व कबूतर के मरने के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व जुबिली पार्क से चार मृत कौवा पाया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट अभी आई भी नहीं है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 04:40 PM (IST)
Bird Flu Alert Jamshedpur : जमशेदपुर के परसूडीह में चील, बिष्टुपुर में कौवा और आदित्यपुर में मृत कबूतर मिलने से हड़कंप
बर्ड फ्लू की आशंका के बीच अब कबूतर व चील भी मरने लगे हैं।

जमशेदपुर, जासं।  देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद झारखंड में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच, जमशेदपुर में कौवों के साथ-साथ चील (बाज) व कबूतर के मरने के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व जुबिली पार्क से चार मृत कौवा पाया गया था। उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट अभी आई  भी नहीं है कि शनिवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों पर मृत कौवा, चील व कबूतर पाया गया।

loksabha election banner

परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर में मृत कबूतर व चील देखकर सभी के होश उड़ गए। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने इसकी जानकारी जिला पशुपालन विभाग को दिया। इसके बाद वहां से टीम आई और मृत कबूतर व चील का नमूना लिया गया। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित जेआरडी कॉम्प्लेक्स गोलचक्कर के समीप भी मृत कौवा पड़ा हुआ था। वहीं, बिष्टुपुर पी रोड स्थित क्वार्टर नंबर 54 में भी मृत कौवा पाया गया। उसे देख आस-पास के लोग सहमे हुए हैं। मृत कौवों को हटाकर पूरे क्वार्टर में साफ-सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 54 नंबर क्वार्टर बीते कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। 

आदित्‍यपुर के छत पर मिला मृत कबूतर 

 आदित्यपुर आरआइटी थाना क्षेत्र निवासी आरएस राय के मकान की छत पर मृत कबूतर पाया गया। आरएस राय ने बताया कि सुबह 11 बजे उनकी छत पर कुछ कबूतर बैठा था। इसके कुछ देर के बाद उसमें से एक कबूतर की मौत हो गई।

पटमदा प्रखंड से 60 मुर्गा, मुर्गी व बतख का नमूना जांच को भेजा गया

पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी जिला पशुपालन विभाग पूरा एहतियात बरत रहा है। पूरे जिले की निगरानी की जा रही है। शनिवार को पटमदा प्रखंड के कटिंग व बांगुड़दा गांव से 60 मुर्गा, मुर्गी व बतख का नमूना लिया गया और उसे जांच के लिए रांची भेजा गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुर्गी फॉर्म से नमूना लेकर जांच के लिए भेजे। इसी क्रम में पटमदा प्रखंड के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रागिनी सिंकू ने विभिन्न जगहों से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट अगले एक सप्ताह के अंदर आने की उम्मीद है। इसके बाद ही बर्ड फ्लू का पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.