जमशेदपुर में बुजुर्ग की गला रेतकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस Jamshedpur News
आजादनगर थाना की पुलिस ने इशू भवन के पीछे अलीबाग से बुधवार शाम चार बजे एक बुजुर्ग का शव बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।
जमशेदपुर (जासं) । आजादनगर थाना की पुलिस ने इशू भवन के पीछे अलीबाग से बुधवार शाम चार बजे एक बुजुर्ग का शव बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई हैं। सिर में भी गंभीर जख्म हैं। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका पता पुलिस लगा रही हैं। उसे लोग फौजी के नाम से जानते थे। वह लड्डू खान की खटाल में साफ-सफाई का काम करता था।
शव बरामदगी स्थल के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। आजादनगर थाना के प्रभारी विष्णु कुमार राउत ने बताया लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक शराब सेवन का आदी था। नशे में किसी से विवाद होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। इससे पहले अलीबाग में शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी।