Move to Jagran APP

टाटा कमिंस कर्मियों के बैंक खाते में छह तक जाएगा एक साल का एरियर Jamshedpur News

छह अप्रैल तक ग्रेड की बढ़ी राशिका एक साल का भुगतानपहले साल 85 व दूसरे-तीसरे साल 7.5-7.5 फीसद राशि।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 10:17 PM (IST)
टाटा कमिंस कर्मियों के बैंक खाते में छह तक जाएगा एक साल का एरियर Jamshedpur News
टाटा कमिंस कर्मियों के बैंक खाते में छह तक जाएगा एक साल का एरियर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मध्यम व भारी वाहनों के लिए इंजन बनाने वाली शहर की कंपनी टाटा कमिंस के कर्मचारियों की ग्रेड की एरियर राशि छह अप्रैल तक मिल जायेगी। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल 2019 से लंबित था।

loksabha election banner

ऐसे में एक साल का एरियर करीब 1.40 लाख रुपये होगा। ग्रेड समझौते के समय ही मार्च के वेतन के साथ एरियर की राशि देने पर सहमति बनी थी। ग्रेड का एरियर 850 स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा।

अप्रैल से ग्रेड रिवीजन में 7.5 फीसद राशि की होगी बढ़ोतरी

ग्रेड समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को पहले साथ 85 फीसद तो दूसरे साल 7.5 व तीसरे साल भी 7.5 फीसद ग्रेड की बढ़ी हुई राशि मिलेगी। इसके मुताबिक पहले साल कर्मचारियों के वेतन में एक माह में 11,196 की बढ़ोतरी होगी तो दूसरे साल यह बढ़कर 12, 471 व तीसरे साल में 13,746 रुपए का भुगतान होगा।

दूसरे साल के ग्रेड रिवीजन का लाभ एक अप्रैल-2020 से प्रभावी होगा जबकि तीसरे साल में ग्रेड का लाभ अप्रैल-2021 से लागू हो जायेगा। कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन तीन साल तक प्रभावी रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.