Move to Jagran APP

दुनिया का हर कोना कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा Jamshedpur News

दुनिया का हर कोना कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा है। चीन के वुहान शहर से निकला यह वायरस दुनिया के 180 देश में पहुंच चुका है। इटली में दस हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है।

By Edited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 09:33 AM (IST)
दुनिया का हर कोना कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा Jamshedpur News
दुनिया का हर कोना कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा Jamshedpur News

जितेंद्र ¨सह, जमशेदपुर : दुनिया का हर कोना कोरोना वायरस के कहर से कराह रहा है। चीन के वुहान शहर से निकला यह वायरस दुनिया के 180 देश में पहुंच चुका है। इटली में दस हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं स्पेन भी इटली की राह पर निकल पड़ा है। यहां भी दस हजार से अधिक लोग काल कवलित हो चुके हैं। हालत यह है कि पिछले एक महीने से अधिक वक्त से स्पेन में सभी अपने घरों में कैद हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गयी है। स्पेन 14 मार्च से ही लॉकडाउन है। इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) में खेलने वाली जमशेदपुर एफसी के कप्तान रह चुके तिरी मैड्रिड में रहते हैं। बकौल तिरी, स्पेन में अब यह बीमारी तीसरे स्टेज में है। मतलब ऐसी स्थिति जब मौत की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। आइए जमशेदपुर एफसी के स्पेनिश खिलाड़ी व कोच से ही जाने कि इस यूरोपीय देश की क्या स्थिति है। लॉकडाउन में खिलाड़ी किस तरह अपने घरों में समय व्यतीत कर रहे हैं। हर कोई डरा-सहमा, अपनो की ¨चता : कोच इरियांडो जमशेदपुर एफसी के कोच एंटोनियो इरियांडो मैड्रिड में रहते हैं। दैनिक जागरण से वाट्सएप पर बात करते हुए इरियांडो ने बताया कि यहां हर कोई डरा-सहमा है। मेरे कई दोस्त कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। उनकी ¨चता हो रही है। अस्पताल में मरीज के परिजनों को जाने की मनाही है। पिछले तीन हफ्ते से अपने घर में कैद हूं। कभी किताबे पढ़कर तो कभी टीवी देखकर दिन बिताता हूं। एक्सरसाइज बाइक पर ही व्यायाम कर लेता हूं। दोस्तों व परिजनों से फोन पर ही बात कर लेता हूं। भारत को लेकर भी ¨चतित हूं और वहां की खबरें टीवी पर देखता हूं। मैं अपने भारतीय दोस्तों को लेकर भी ¨चतित हूं। मैंने तो अपने बच्चे का नाम भी सोच लिया : तिरी जमशेदपुर एफसी के कप्तान रह चुके तिरी अप्रैल में पिता बनने वाले हैं। बकौल तिरी, सात मार्च को बेबी शावर रखा था। बेबी शावर बच्चा जन्म लेने के एक महीने पहले आयोजित किया जाता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैड्रिड स्थित अपने घर में कैद है। इनके अकेलेपन का साथी उनकी गर्लफ्रेंड के अलावा उनका पालतू कुत्ता है। जो दिन भर उनके पीछे-पीछे घूमता है। उन्होंने आने वाले नए मेहमान का नाम भी सोच लिया है। नए मेहमान का नाम होगा माíटन। बस, उन्हें अपने बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार है। एटोर का बच्चों को पढ़ाने में बीत रहा समय जमशेदपुर एफसी के स्पेनिश खिलाड़ी एटोर भी मैड्रिड में ही रहते हैं। एक पेशेवर फुटबॉलर होने के नाते हमेशा उन्हें घर से दूर रहना पड़ता है। लेकिन कोरोना कहर के कारण वह अपने परिवार के साथ घर में कैद हैं। अपने बच्चों का होमवर्क बनवा रहे हैं। सरकार ने डू द फाइव करने का निर्देश दिया है। इसमें पांच चीज करना जरूरी है, जिसमें समय-समय पर हाथ धोना, खांसी आए तो कोहनी लगाना, चेहरे को नहीं छूना, एक मीटर का शारीरिक दूरी बनाए रखना तथा जब लगे कि बुखार है तो घर में रहना और अस्पताल को फोन करना। फिटनेस पर ध्यान दे रहे सर्जियो कास्टेल जमशेदपुर एफसी के फॉरवर्ड रह चुके र्सिजयो कास्टेल खाली समय में फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वह बताते हैं, यहां रॉयल पैलेस, प्लाजा मेयर,प्यूएर्टा डेल सोल जैसे ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां तिल रखने की जगह नहीं होती थी। आज वह वीरान है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग नजर आते हैं। मॉल में सामानों की कमी है। मॉल के अंदर जाने के लिए शारीरिक दूरी बनाना जरूरी है। ऐसे में लंबी कतार लगी रहती है। ना जाने यह स्थिति कब सामान्य होंगे। ---- दो महीने बच्चे के साथ समय बिता रहे पिटी मेन ऑफ स्टील के फॉरवर्ड पिटी जमशेदपुर एफसी को काफी मिस कर रहे हैं। वह कहते हैं, घर में रहते-रहते बोर हो चुका है। घर से बाहर निकलना मना है। दोस्तों से मिल नहीं सकता हूं। हाल ही मैं पिता बना हूं। दो महीने के बच्चे के साथ दिन बिताता हूं। मेरी पत्नी व बच्चा ही अभी मेरा साथी है। ----- घर में बने जिम में पसीना बहा रहे सैंटामरिना जमशेदपुर एफसी के यूथ टीम के कोच कार्लोस सेंटामरिना भी लौहनगरी को मिस कर रहे हैं। वह हर दिन यही दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो जाए। वह बताते हैं, मैड्रिड सहित पूरे देश में स्थिति दिनोंदिन बुरा होता जा रहा है। यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। हर कोई डरा सहमा है। मॉल जाने वाले लोगों की आंखों में डर देखा जा सकता है। हर कोई सशंकित है। मैं अपने घर को ही जिम बना लिया हूं और पत्नी के साथ समय व्यतीत कर रहा हूं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.