Move to Jagran APP

Coronavirus India Lockdown Update : झारखंड के कोल्‍हान से अच्‍छी खबर, अबतक एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं ; 14 हजार 583 लोग क्‍वारंटाइन Jamshedpur News

Coronavirus India Lockdown Update. कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न हालात पर काबू करने के लिए देशव्‍यापी लॉकडाउन के बीच झारखंड के कोल्‍हान से अच्‍छी खबर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 10:37 AM (IST)
Coronavirus India Lockdown Update : झारखंड के कोल्‍हान से अच्‍छी खबर, अबतक एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं ; 14 हजार 583 लोग क्‍वारंटाइन Jamshedpur News
Coronavirus India Lockdown Update : झारखंड के कोल्‍हान से अच्‍छी खबर, अबतक एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं ; 14 हजार 583 लोग क्‍वारंटाइन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। coronavirus India Lockdown कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न हालात पर काबू करने के लिए देशव्‍यापी लॉकडाउन के बीच झारखंड के कोल्‍हान से अच्‍छी खबर है। लॉकडाउन के छठे दिन यानी सोमवार अभी तक कोई कोरोना का पॉजीटिव नहीं मिला है। अबतक जितने भी संदिग्‍ध मिले और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए , निगेटिव ही आए। यह भी अच्‍छी बात है कि कोल्‍हान में 14 हजार 583 संदिग्‍धों को क्‍वारंटाइन किया गया है। 

loksabha election banner

तीन संदिग्ध मरीजों को एमजीएम से मिली छुट्टी

एमजीएम के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना के तीन संदिग्ध मरीजों को छुट्टी कर दी गई है। उनका रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब उन्हें अगले 14 दिन तक क्वरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। ये लोग जुगसलाई, घाटशिला व मानगो के रहने वाले थे। वहीं दो संदिग्ध मरीजों को अभी भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनका रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

कोल्‍हान के जिलों में इतने लोग क्‍वारंटाइन पर

 झारखंड के साथ ही कोल्‍हान में भले अभी तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है लेकिन करीब एक लाख लोग क्वारंटाइन पर रखे गए हैं। कोल्‍हान में इसकी संख्‍या 14 हजार 583 है। राज्‍य में एक लाख लोगों में करीब पांच हजार लोग  विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटाइन हैं तो बचे लोग होम क्वारंटाइन। इनमें से ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोगों और उनके संपर्क में रहे लोगों की है। धनबाद में सर्वाधिक 15000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। दरअसल, लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्‍यों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे लोग बिना जांच के राज्य में प्रवेश न कर पाएं इसके लिए केंद्र सरकार ने झारखंड की सीमा को सील करने का आदेश दिया है।  केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों के गृह सचिव व डीजीपी को सलाह दी है कि प्रवासी कामगारों को भोजन व आश्रय के अलावा जरूरी सहायता करें। उन्होंने राज्यों की सीमा को सील करने और सीमा क्षेत्र में पहुंचे मजदूरों को मदद करने की सलाह दी है।

कोल्‍हान में कहां, कितने क्‍वारंटाइन

  • पूर्वी सिंहभूम- 5528
  • सरायकेला-खरसावां-4980
  • पश्चिमी  सिंहभूम- 4075
  • कुल- 14, 583 

अन्‍य जिलों की ये स्थिति 

साहिबगंज में  3573, बोकारो में 3353,पलामू में 3315, जामताड़ा में  3602, चतरा  में 3588, मेदिनीनगर में 3323, रामगढ़ में 2589, सिमडेगा में  1700, लोहरदगा में 1548, खूंटी में 1375, पाकुड़  में 905, रांची में  900 और  देवघर जिले में  865 लोग क्‍वारंटाइन हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.