Lockdown लोगों की सुरक्षा को सख्त, गरीबों के लिए मसीहा बन सड़क पर उतरी जमशेदपुर पुलिस Jamshedpue News
सख्ती दिखाने के अलावा दूसरा चेहरा उस मानवीय संवेदना का है जो किसी की भी इंसानियत को झकझोर दे। जी हां ये जमशेदपुर पुलिस है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। यह उन जांबाज पुलिसकर्मियों के चेहरे के दो रूप हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर खतरे के बीच अपनी फर्ज अदायगी के ही ये दोनों चेहरे हैं। लोग लॉकडाउन का पालन करें यह उनकी ही सुरक्षा के लिए अहम है। नहीं माननेवालों के मनवाने के लिए कई बार सख्त होना जरूरी है।
दूसरा चेहरा उस मानवीय संवेदना की मिसाल है जो किसी की भी इंसानियत को झकझोर दे। जी हां, ये जमशेदपुर पुलिस है। बेवजह सड़कों पर घूमनेवालों पर सख्ती करती है तो इन्ही सड़कों पर लाचार, मजबूर और गरीब लोगों की चिंता का जिम्मा भी उठाती है। यह सबकुछ खुद को जोखिम में डालते हुए।
विधि व्यवस्था और सरकरी आदेश का पालन करने को भले ही पुलिस चौक-चौराहे पर बेवजह सड़क पर निकलने वालों पर सख्ती दिखा रही है। लॉकडाउन में मानवीय और सामाजिक दायित्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रही है। गरीब-गुरबों को भोजन करा रही। रहने की व्यवस्था का भी इंतजाम कर रहे। बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने थाना परिसर में कम्यूनिटी किचन शुरू किया है जहां जरूरतमंदों को भोजन और पानी का उपलब्ध कराए जा रहे है।
थाना क्षेत्र के सड़क किनारे दिन गुजारने वालों तक खाना पहुंचा रहे है। साकची थाना के इंस्पेक्टर ने सड़क किनारे रहने वाले गरीबों को बीच फल और ब्रेड का वितरण किया। बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार लॉकडाउन के दिन से इलाके में गरीबों के बीच खिचड़ी बंटवा रहे है।
सोनारी थाना के इंस्पेक्टर एन सिन्हा ने बिरसा बस्ती में 150 मास्क और सैनिटाइजर का उपलब्ध कराया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने गरीबों तक राशन पहुंचाया। हैंडवाश दिए। साफ-सफाई को जागरूकता चलाया। आजादनगर थाना प्रभारी ने खाद्य सामग्री का वितरण सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया।