Move to Jagran APP

35 किमी की दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को लग जाते चार घंटे, ये रही वजह Jamshedpur News

Indian Railway. चांडिल से टाटानगर स्टेशन की दूरी मुश्किल से 35 किमी होगी लेकिन इतनी सी दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को अक्सर तीन से चार घंटे लग जाते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:43 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 10:43 AM (IST)
35 किमी की दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को लग जाते चार घंटे, ये रही वजह Jamshedpur News
35 किमी की दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को लग जाते चार घंटे, ये रही वजह Jamshedpur News

जमशेदपुर, गुरदीप राज। चांडिल से टाटानगर स्टेशन की दूरी मुश्किल से 35 किमी होगी, लेकिन इतनी सी दूरी तय करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को अक्सर तीन से चार घंटे लग जाते हैं। खासकर वो ट्रेनें, जिनका सफर टाटा में समाप्त होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चांडिल स्टेशन के बाद इन ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी जाती है। बात चाहे दानापुर-टाटा एक्सप्रेस की हो या जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस की। इस विलंब से यात्री खासे परेशान रहते हैं। अव्वल यह कि वैसी ट्रेेनें जिनका गंतव्य स्टेशन टाटानगर से और आगे है वे चांडिल से समय पर (करीब एक घंटे में) टाटानगर स्टेशन पहुंच जाती हैं। 

loksabha election banner

यात्री ट्रेन के आगे आगे चलती मालगाड़ी

यात्री ट्रेनों के आगे आगे मालगाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। दरअसल, यात्री ट्रेनों को रोककर अक्सर मालगाड़ी को पास दिया जाता है। वहीं, टाटानगर स्टेशन पर ज्यादा ट्रैफिक होना भी ट्रेनों की रफ्तार कम करने का बड़ा कारण है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग सभी ट्रेनों का स्टापेज टाटानगर स्टेशन में है। ऐसे में प्लेटफार्म खाली नहीं मिलने के कारण चांडिल से टाटानगर तक ट्रेनें रेंग रेंग कर आती हैं।  

तीन साल से नहीं सुधरा जम्मू तवी का परिचालन

जम्मू से टाटानगर आने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 2032 किलोमीटर का सफर तय कर टाटानगर स्टेशन प्रतिदिन पहुंचती है। लेकिन पिछले तीन से चार साल से यह ट्रेन कभी भी अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंची। यह ट्रेन प्रतिदिन चार से सात घंटे विलंब से ही टाटानगर स्टेशन पहुंचती है। रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10.20 बजे की जगह सात घंटे विलंब से शाम 5.30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। 

जम्मू-तवी-टाटा एक्सप्रेस 

  • तिथि           चांडिल       टाटानगर   समय लगा
  • सात फरवरी    4.45         8.00      सवा तीन घंटेे 
  • आठ फरवरी    5.05         6.56      दो घंटेे
  • नौ फरवरी      3.24          5.27      दो घंटे
  • दस फरवरी     2.51          5.05     दो घंटे 

दानापुर-टाटा एक्सप्रेस

  • तिथि    -       चांडिल -      टाटानगर -    समय लगा
  • सात फरवरी  -  4.32  -       8.35  -       चार घंटे  
  • आठ फरवरी   - 5.30 -        8.05  -      ढाई घंटे
  • नौ फरवरी     - 4.58  -      7.00  -         दो घंटे
  • दस फरवरी   -  5.58   -    7.45 -        दो घंटेे  

छपरा-टाटा एक्सप्रेस 

  • तिथि    -      चांडिल -    टाटानगर -     समय लगा
  • सात फरवरी  - 6.00    -      8.42  -       पौने तीन घंटे         
  • आठ फरवरी  - 5.48   -        8.00 -       सवा दो घंटे
  • नौ फरवरी  -   5.29  -        7.40  -     सवा दो घंटे
  • दस फरवरी -  5.23 -         6.52 -       डेढ़ घंटे  

कराई जाएगी जांच

अगर ट्रेनें लगातार विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंच रही हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। वैसे चांडिल से टाटानगर स्टेशन के बीच की लाइन काफी व्यस्त रहती है। यात्री ट्रेनों के आगे मालगाड़ी का परिचालन होने से पीछे से आ रही यात्री ट्रेनों को टाटानगर पहुंचने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन प्रतिदिन नहीं। अगर ऐसा है तो यह गंभीर बात है।

- मनीष कुमार पाठक, सीनियर डीसीएम  चक्रधरपुर मंडल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.