अगले साल शंघाई जाएंगे झारखंड के स्किल मैन Jamshedpur news
शंघाई में आयोजित वल्र्ड स्किल प्रतियोगिता में झारखंड से 56 ट्रेड के स्किल्ड बच्चे शामिल होंगे। झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन ने इस प्रतियोगिता के लिए स्किल मैन की खोज शुरू कर दी है।
आदित्यपुर, जेएनएन। अगले साल चीन की राजधानी शंघाई में आयोजित वल्र्ड स्किल प्रतियोगिता में झारखंड से 56 ट्रेड के स्किल्ड बच्चे शामिल होंगे। झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन ने इस प्रतियोगिता के लिए स्किल मैन की खोज शुरू कर दी है।
झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के सीनियर कंसल्टेंट देवराज सेन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता अगले वर्ष 2021 अगस्त में चीन की राजधानी शंघाई में होगी। सूबे के इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आइटीआइ, टूल रूम से 56 ट्रेड के स्किल्ड बच्चों का चयन किया जाएगा। जिला लेवल पर चयनित टॉप टू अभ्यर्थी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयनित टॉप टू सेक्टर रिजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फिर रिजनल स्तर पर चयनित टॉप टू अभ्यर्थी नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टॉप टू अभ्यर्थी अगले वर्ष चीन जाएंगे।
दिए जाएंगे पुरस्कार
पिछले साल जिला स्तर पर विजेता अभ्यार्थी को 25 हजार रुपए, राज्य स्तर पर विजेता अभ्यार्थी को 50 हजार रुपए तथा राष्ट्रीय स्तर पर विजेता अभ्यार्थी को 75 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दी गयी थी। इस वर्ष यह राशि बढ़ सकती है। पिछले साल यह प्रतियोगिता रूस में आयोजित की गई थी जिसमें भारत का प्रदर्शन काफी बढिय़ा था। इस वल्र्ड स्किल मैन प्रतियोगिता का स्कील टैलेंट हंट के लिए झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के सीनियर कंसल्टेंट देवराज सेन गुप्ता ने जमशेदपुर अवस्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) आदित्यपुर, पालिटेक्निक कॉलेज, आइडीटीआर समेत अन्य तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा कर इस प्रतियोगिता के बारे में संस्थान प्रमुख को जानकारी दी। उन्होंने आगे बढ़कर भगीदारी की अपील भी की।
- झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन ने तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू की चयन प्रक्रिया
- जिलास्तरीय को 25 हजार, राज्यस्तरीय को 50 व राष्ट्रीय स्तर के अभ्यर्थी को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे
- पिछले साल रूस में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय प्रतिभा का था बेहतर प्रदर्शन