बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, जमशेदपुर में विरोध मार्च Jamshedpur News
महंगाई व गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च नौ नंबर बस स्टैंड से साकची बड़ा गोलचक्कर तक गया।
जमशेदपुर, जेएनएन। बढ़ती महंगाई व गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च नौ नंबर बस स्टैंड से साकची बड़ा गोलचक्कर तक गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
मार्च में शामिल नेता और कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए थे जिसमें महंगाई व अर्थव्यवस्था से जुड़े नारे लिखे थे। मार्च में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी परविंदर सिंह, चिन्ना राव मुख्यरूप से शामिल थे। नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में आम जनता जीना मुहाल हो गया है। देश की अर्थव्यस्था बेपटरी हो गई है और उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है और केंद्र और राज्य की सरकार अपने में मस्त है।