भगवान को भी नहीं बख्श रहे चोर, श्रीकृष्ण मंदिर से उड़ा ले गए गहने और दानपेटी Jamshepur New
जमशेदपुर के मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। गोलमुरी के श्रीकृष्ण मंदिर से नकाबपोश चोर भगवान के गहने और दानपेटी उठा ले गए।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:49 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। चोर अब भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं। जमशेदपुर के गोलमुरी थाना इलाके में चोर मंदिर से भगवान के गहने और दानपेटी उठा ले गए। चोरी की यह वारदात हुई रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में।
चोर नकाबपोश था। वह रोशनदान के रास्ते मंदिर में दाखिल हुआ और चोरी कर वही से निकल गया। हालांकि, चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है। लोगों को चोरी की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना के बाद पहुंची और जांच-पड़ताल की।
सीसीटीवी में कैद चाेर।
दानपेटी देखते मंदिर कमेटी के सदस्य।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें