Move to Jagran APP

तड़ीपार अमरनाथ सिंह के घर से दो गुर्गे गिरफ्तार

24 पुड़िया ब्राउन शुगर एक भुजाली गांजा तौलने का इलेक्ट्रानिक्स तराजू 1498 रुपया एक मोबाइल एक पिस्टल बरामद हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:40 AM (IST)
तड़ीपार अमरनाथ सिंह के घर से दो गुर्गे गिरफ्तार
तड़ीपार अमरनाथ सिंह के घर से दो गुर्गे गिरफ्तार

जासं, जमशेदपुर : पुलिस टीम ने मानगो शांतिनगर स्थित तड़ीपार अमरनाथ सिंह की घर पर छापामारी कर अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडे और अमित सिंह मुंडी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्तौल, गोली, गांजा, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक भुजाली, गांजा तौलने का इलेक्ट्रानिक्स तराजू, 1498 रुपया, एक मोबाइल, एक पिस्टल और एक पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किया गया है। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने शनिवार को पत्रकारों को दी। मौके पर सिटी एसपी, मानगो, एमजीएम थाना के इंस्पेक्टर और उलीडीह थाना प्रभारी मौजूद थे।

loksabha election banner

एसएसपी ने बताया कि अमित सिंह और अमरजीत प्रसाद के खिलाफ मानगो थाना में आधा दर्जन से अधिक पुराने मामले दर्ज है। अधिकांश मामले आ‌र्म्स एक्ट से जुड़े हुए है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की मानगो इलाके में लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी चल रही है। अभी मामले में और कई लोग पकड़े जाएंगे।

कई मामलों के आरोपित प्रदीप सिंह गोविंदपुर से पकड़ा गया

एसएसपी के अनुसार कई आपराधिक मामलों के आरोपित प्रदीप सिंह को गोविंदपुर से गिरफ्तार किया गया। वह आशीष भूरिया पर फायरिग समेत कई मामलों में वांछित था। उसने राहुल सिंह भी फायरिग की थी। उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस पर फायरिग में फरार राहुल सिंह ने किया सरेंडर

एसएसपी ने बताया कि मानगो थाना क्षेत्र बैंकुठनगर में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर बुधवार को राहुल सिंह फायरिग करते हुए भाग निकला था। उसने पुलिस दबाव के बाद शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस राहुल सिंह के सहयोगी पवन यादव, संतोष और सन्नी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांच पिस्तौल और कारतूस पुलिस ने बरामद किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.