Move to Jagran APP

दुर्गोत्सव पर अपार्टमेंटों में डांडिया और आर्केस्ट्रा पर झूमेंगे लोग

शहर में दुर्गोत्सव की तैयारी परवान पर है। बड़े-बड़े पूजा पंडालों के साथ अपार्टमेंटों में होने वाली पूजा की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे समितियां अमलीजामा पहना रही हैं।

By Edited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 09:36 AM (IST)
दुर्गोत्सव पर अपार्टमेंटों में डांडिया और आर्केस्ट्रा पर झूमेंगे लोग

जमशेदपुर, दिलीप कुमार। शहर में दुर्गोत्सव की तैयारी परवान पर है। बड़े-बड़े पूजा पंडालों के साथ अपार्टमेंटों में होने वाली पूजा की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे समितियां अमलीजामा पहना रही हैं। शहर में कई ऐसे पूजा समिति हैं, जिनका संचालन महिलाओं द्वारा किया जाता हैं। कार्यक्रमों के आयोजन से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक महिलाओं की अगुवाई में होता है। जागरण की नजर से अपार्टमेंटों में दुर्गोत्सव की तैयारी पर।

loksabha election banner

महिलाओं की कमेटी करती हैं दुर्गोत्सव का आयोजन

स्थापना : 1999

लागत : दो लाख

अध्यक्ष : कल्याणी कोले महासचिव : रीना घोष

सोनारी स्थित अलकनंदा कॉमप्लेक्स पूजा कमेटी, महिलाओं की कमेटी है। यहां वर्ष 1999 से महिलाएं दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही हैं। पूरे विधि-विधान के अनुसार पूजा अनुष्ठान होने के साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, भोग का वितरण भी किया जाता है। इस वर्ष यहां चतुर्थी के दिन माता की भव्य प्रतिमा पंडाल में लायी जाएगी। पंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन होगा। इस वर्ष महिलाओं का ग्रुप नाटक प्रस्तुत करेंगी। जिसकी तैयारी चल रही है। महिलाओं और बच्चों का गीत-संगीत व नृत्य का कार्यक्रम भी होगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भोग वितरण होगा। दशमी के दिन सिंदूर खेलने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद महिलाए अपने पूरे परिवार से साथ एक साथ भोजन करेंगी।

सिल्वर जुबिली मनाएगा अंकुर अपार्टमेंट, सोनारी

स्थापना : 1995

लागत : 5 लाख

अध्यक्ष : शांतनु सरकार महासचिव : देवाशीष मुखर्जी

सोनारी स्थित अंकुर अपार्टमेंट का दुर्गोत्सव इस वर्ष आयोजन का सिल्वर जुबिली मनाएगा। सिल्वर जुबिली वर्ष होने के कारण पूजनोत्सव को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह है। पूरे अपार्टमेंट को बिजली के बल्बों से सजाया जाएगा। षष्ठी से नवमी तक स्थानीय बच्चों और महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भोग का वितरण किया जाएगा।

पूरे विधान के साथ होती है मां दुर्गा की पूजा

स्थापना : 1990

लागत : दो लाख

अध्यक्ष प्रो. अमिताभ बोस महासचिव : एसके सिन्हा

संगम विहार, सोनारी इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्वक दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। पूजा के दौरान अपार्टमेंट की महिलाएं और बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान भोग का वितरण किया जाएगा। यहां पूरे विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। अपार्टमेंट में स्थित क्लब हाउस के सामने पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है।

दुर्गोत्सव पर डांडिया और आर्केस्ट्रा पर झूमेंगे लोग

स्थापना : 2005

लागत : 5 लाख

अध्यक्ष दीपक चौधरी महासचिव : अभिषेक परमार

सहारा सिटी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव में नवरात्र के पहले दिन से ही कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना प्रारंभ होगा। इस वर्ष यहां भव्य व विशाल पंडाल के साथ देवी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। पंडाल का उद्घाटन मंत्री सरयू राय पांच सितंबर को करेंगे। सात सिंतबर को माता का जागरण होगा। आठ को आर्केस्ट्रा व नौ को डांडिया व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही 11 सितंबर को विजया मिलन पर आर्केस्ट्रा होगा, मौके पर सभी लोग एक साथ भोजन भी करेंगे।

अष्टमी को गरीबों को खिलाएंगे भोग

स्थापना : 2001

लागत : दो लाख

अध्यक्ष : प्रताप घोष महासचिव : कौशिक महापात्र

विजया शताब्दी रेजिडेंट्स दुर्गा पूजा कमेटी महाअष्टमी के दिन गरीब लोगों को माता का भोग खिलाएंगे। कमेटी को बीते वर्ष स्वच्छ पूजा आयोजन के लिए ट्रॉफी भी मिल चुका है। यहां दुर्गोत्सव के दौरान कॉलोनी के प्रतिभावान बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कमेटी की ओर से इस वर्ष भी पूजा के दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया गया है।

दुर्गोत्सव में होगा बांग्ला नाटक का मंचन

स्थापना : 1994

लागत : 3.5 लाख

अध्यक्ष : डीके दत्तराय महासचिव : आशीष राय

स्वर्ण विहार दुर्गा पूजा कमेटी (पुराना) द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव के दौरान इस वर्ष बांग्ला नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनी के बच्चे और महिलाएं रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पूजा के लिए कॉलोनी में आकर्षक पंडाल के साथ देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मौके पर चार दिनों तक कॉलोनी के लोग एक साथ सामूहिक रूप से खाना खाएंगे। पूजनोत्सव के दौरान पूरे कॉलोनी को आकर्षक रूप से सजाया-सवांरा जाएगा।

नवमी में लंच और दशमी में एक साथ करेंगे डिनर

स्थापना : 1999

लागत : 2.5 लाख

अध्यक्ष : डॉ. केके चौधरी महासचिव : एनके महंती

आदर्श नगर पूजा कमेटी, सोनारी के सभी सदस्य पूरे परिवार के साथ दुर्गोत्सव के दौरान नवमी को दोपहर का भोजन और दशमी के दिन रात का भोजन एक साथ करेंगे। पूजा के दौरान यहां आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही कॉलोनी के बच्चे और महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यहां माता की पूजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पूजा अनुष्ठान पूरे विधान के अनुसार होता है। महोत्सव की तैयारी को लेकर कॉलोनीवासियों में उत्साह है।

महिलाएं पेश करेंगी आलोमनी गान व भजन

स्थापना : 1992

लागत : 9 लाख

अध्यक्ष : देवाशीष मजुमदार महासचिव : पुर्णेदू बनर्जी

आशियाना गार्डेन पूजा कमेटी, सोनारी में दुर्गोत्सव के दौरान कार्यक्रमों की धूम रहती है। पंचमी से लेकर नवमी तक यहां रोज अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पंचमी के दिन इस वर्ष यहां डांडिया का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही यहां महिलाओं द्वारा आनंद मेला लगाया जाएगा। षष्ठी के दिन महिलाओं द्वारा आलोमनी गान और भजन प्रस्तुत किया जाएगा के साथ बच्चों का कार्यक्रम होगा। सप्तमी के दिन आर्केस्ट्रा, अष्टमी को महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम और नवमी को आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। इसके साथ पूजा के दौरान कमेटी निकट के गरीब बच्चों को एक साथ बैठाकर भोग खिलाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.