मलयाली महिलाओं ने रंगोली बना की महाबली व कृष्ण की पूजा Jamshedpur News
मलयाली समाज की महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पूकला मातसरम (रंगोली) बनाकर ओणम का स्वागत किया तथा राज महाबली के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मलयाली समाज की महिलाओं ने अपने-अपने घरों में 'पूकला मातसरम (रंगोली) बनाकर ओणम का स्वागत किया तथा राज महाबली के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। ओणम का मुख्य कार्यक्रम केरलिया आध्यत्मिक समिति की ओर से श्रीकृष्ण मंदिर टेल्को में बुधवार को आयोजित हुआ।
सुबह भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। चंदन से भगवान का तिलक व अभिषेकम किया गया गया। गणेश भगवान की पूजा की गई और हवन किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे रंगोली प्रारंभ हुई। इसमें महिलाओं ने गणपति की आकर्षक रंगोली फूलों से बनाई। दोपहर की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दुध व गुड़ से बने पायसम का वितरण किया गया।
शाम को भव्य आरती की गई। सारे पूजन कार्य पुजारी हरिदास नंबूदरी, हरिहर नंबूदरी ने किया। इस मौके पर केरलिया आध्यत्मिक समिति के चेयरमैन अच्छुदन पिल्लई, अध्यक्ष टीके सुकुरामन, सिचव एमके राजेश, कोषाध्यक्ष टीए जयरामन का योगदान सराहनीय रहा। इस मंदिर के सभी देवी देवताओं के सामने रंगोली महिलाओं ने बनाई। यह कार्य सुभद्रा हरिदास, शीला सतीश, अनिता राजन, राजी रामकृष्णन, ज्योति राजेश, बीणा अनिल, माया विनोद, विम्मी अनिल सहित कई महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा।