मानगो थाना इलाके में चोरों ने खंगाले घर, उठा ले गहने और नकदी Jamshedpur News
चोरों ने दाईगुट्टू में जितेंद्र नाथ तिवारी ने घर चोरी को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर घर के एक कमरे में दाखिल हुए और नगदी एवं गहने लेकर चलते बने।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 04:24 PM (IST)
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। रोज चोर किसी न किसी घर को खंगाल रहे हैं और नकदी एवं कीमती गहने उड़ा रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दाईगुट्टू में जितेंद्र नाथ तिवारी ने घर चोरी को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर घर के एक कमरे में दाखिल हुए और नगदी एवं गहने लेकर चलते बने।
जिस समय चोरी को अंजाम दिया गया, जितेंद्र नाथ तिवारी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में थे। सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। देखा कि एक कमरे का ताला टूटा है और सूटकेस खुला हुआ पलंग पर रखा है। उसमें रखे पैंतीस हजार रुपये नकद और सोने की चेन गायब हैं।
एक सूटकेस लेते गए चोर
चोरों ने आलमारी को भी तोड़ दिया और एक सूटकेस भी लेते गए। सूटकेस में कई जरूरी कागजात थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें