Move to Jagran APP

मां कुमारी का रूम धारण मां पहाड़ी निकली नगर भ्रमण

रेलवे लोको कॉलोनी में आयोजित सातदिवसीय पहाड़ी पूजा के दूसरे दिन (गुरुवार) को मा पहाड़ी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:50 AM (IST)
मां कुमारी का रूम धारण मां पहाड़ी निकली नगर भ्रमण
मां कुमारी का रूम धारण मां पहाड़ी निकली नगर भ्रमण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी में आयोजित सातदिवसीय पहाड़ी पूजा के दूसरे दिन (गुरुवार) को मा पहाड़ी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलीं। मा पहाड़ी के साथ उनकी सात बहनें भी माथे पर कलश लिये नगर भ्रमण में शामिल थीं। गुरुवार को मा पहाड़ी के कुमारी रूप की पूजा की गई। मालूम हो कि सातदिवसीय पहाड़ी पूजा के अलग-अलग दिन मा पहाड़ी के सात रूपों की पूजा की जाती है। खड़गपुर से आये पुजारी मोहन राव ने संध्या चार बजे मा पहाड़ी की रुप सज्जा की, फिर पूजा अर्चना के बाद पट खोला गया। इसके बाद पूजा मंडप में मौजूद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और फिर मा पहाड़ी नगर भ्रमण पर निकल पड़ीं।

loksabha election banner

--------------

आठ बजे हुई नगर भ्रमण की शुरुआत : गुरुवार को रात्रि आठ बजे पूजा अर्चना के बाद मा पहाड़ी लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी पूजा मंडप से नगर भ्रमण पर निकलीं। नगर भ्रमण के दौरान काफी संख्या में खासकर महिला श्रद्धालु माता के साथ चल रहीं थी। मुख्य डाली के सुशीला ने उठाया। साथ में सात बहन जी लावण्या, बी लावण्या, सोनी, समिता दास, पद्यमा, बैजून, के ऊषा ने कलश उठाया।

खड़गपुरिया डफली की धुन पर लगभग चार घटे के नगर भ्रमण के दौरान मा पहाड़ी जिस किसी रास्ते से गुजरीं उनसे आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की कतार देखी गई। जगह-जगह भक्तों ने माता के चरण धोकर सुख.समृद्धि की कामना की। रात के 11:50 बजे मा पहाड़ी समूचे कॉलोनी का भ्रमण कर वापस पूजा मंडप पहुंची, जहा पूजा-अर्चना के बाद माता की मुख्य डलिया को स्थापित कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.