Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus Update : जमशेदपुर समेत कोल्‍हान में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, बहरागोड़ा के एक ही परिवार के सात संक्रमित

Coronavirus Update. पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर समेत पूरे कोल्‍हान में रविवार को कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मिले। बहरागोड़ा में मिले सात कोरोना पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 08:50 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update : जमशेदपुर समेत कोल्‍हान में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, बहरागोड़ा के एक ही परिवार के सात संक्रमित
Jamshedpur Coronavirus Update : जमशेदपुर समेत कोल्‍हान में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, बहरागोड़ा के एक ही परिवार के सात संक्रमित

बहरागोड़ा/ मुसाबनी/ चाईबासा, जेएनएन। Coronavirus Update पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर समेत पूरे कोल्‍हान में रविवार को कुल 15 कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रमंडल का सरायकेला-खरसावां जिला इस मायने में खुशनसीब रहा कि इस जिले में रविवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के बारीडीह में तीन, बहरागोड़ा में सात, मुसाबनी में तीन जबकि पश्चिमी सिंहभूम में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। बहरागोड़ा में मिले कोरोना पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं। 

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरागढि़या पंचायत के नगुड़साई बागुली टोला में एक ही परिवार में  सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के प्रवासी श्रमिकों को तमिलनाडु से लौटने के के बाद बरागढ़िया पंचायत भवन क्‍वारंटाइन  सेंटर में  रखा गया था। क्‍वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद उन्‍हें घर भेज दिया गया था।  घर जाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकेबाद आनन-फानन में  सबों को जमशेदपुर के  एमजीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। रविवार को बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ हीरा कुमार,थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ओपी चौधरी गांव पहुंचे और सबों को  एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा। 

मुसाबनी में मिले तीनों संक्रमित प्रवासी

पूर्वी सिंहभूम के  मुसाबनी प्रखंड के बादिया उर्दू स्कूल क्वॉरटाइन सेंटर में 27 मई को मुंबई के अंधेरी से पहुंचा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वही सीटीसी स्वासपुर क्वॉरंटाइन सेंटर में 15 जून को दिल्ली से आई एक महिला कोरोना पॉजेटिव मिली है। इसके अलावा दूसरे राज्‍य से ही आए एक व्‍यक्ति को जमशेदपुर के केरला समाजम स्‍कूल स्थित क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वह भी पॉजिटिव पाया गया है। तीनों को तत्‍काल कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 

जमशेदपुर के बारीडीह में मिले तीन पॉजिटिव

रविवार को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर के बारीडीह के हैं। बारीडीह में इससे पहले भी कई कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। हालांकि, अब कंटेनमेंट जोन हटा लिया गया है। 

जगन्नाथपुर में कोरोना के दो नये केस

 पश्चिमी सिंहभूम में रविवार को भी दो नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों संक्रमित जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति आंध्रप्रदेश के गुंटुर जिला और दूसरा व्यक्ति महाराष्ट्र के मुंबई से पिछले दिनों चाईबासा लौटे थे। दोनों को जगन्नाथपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। रविवार की शाम को दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड-19 समर्पित रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया है। इन दोनों को मिलाकर जगन्नाथपुर प्रखंड में अब तक 5 कोरोना पाजिटिव केस आये हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 57 कोरोना पाजिटिव केस हुए हैं। 35 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 22 व्यक्ति ही इलाजरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.