Move to Jagran APP

झारखंड के इस जिले में 14595 राशन कार्ड होंगे निरस्त, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान Saraikela News

सरायकेला-खरसावां जिले में एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग बनाए गए राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन करते हुए राशन कार्डों को निरस्त करने का निर्देश दिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 11:11 AM (IST)
झारखंड के इस जिले में 14595 राशन कार्ड होंगे निरस्त, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान Saraikela News
झारखंड के इस जिले में 14595 राशन कार्ड होंगे निरस्त, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान Saraikela News

सरायकेला, जेएनएन। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड निरस्‍त करने की कार्रवाई शुरू हो रही है।  ये राशन कार्ड फर्जी आधार कार्ड के बनाए गए हैं। फर्जी यूआइडी से राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न का उठाव करने वालों के 14595 राशन कार्ड की जांच कर निरस्त किया जाएगा।

loksabha election banner

 जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने  बताया कि एक ही आधार संख्या से दो भिन्न राशन कार्डों में राशन सामग्री का उठाव करने वाले कार्डधरियों की सूची विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध सूची के अनुसार जिले के सरायकेला प्रखंड में 1151, खरसावां में 1453, कुचाई प्रखंड में 1457, गम्हरिया प्रखंड में 936, राजनगर प्रखंड में 1608, चांडिल प्रखंड में 2278, नीमडीह प्रखंड में1679, ईचागड़ प्रखंड में 1257 व कुकड़ु प्रखंड में 265 समेत कुल 14595 राशन कार्डधारी फर्जी यूआइडी से बने भिन्न-भिन्न राशन कार्डों से राशन सामग्री का उठाव कर रहे हैं। विभाग द्वारा एक ही आधार संख्या पर अलग-अलग बनाए गए राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन करते हुए राशन कार्डों को निरस्त करने का निर्देश दिया गया है।

बीडीओ को जारी किए गए ये निर्देश

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्डधारियों की सूची जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को भेजा जा रहा है। उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार लाभुकों का भौतिक सत्यापन करते हुए उक्त राशन कार्डों का निरस्त करने के लिए 21 फरवरी तक विहित प्रपत्र में अनुशंसा सहित प्रवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.