झाविमो ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड विकास विकास मोर्चा की गुरुवार को जिला सदस्यता प्रभारी जटाशंकर पां
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड विकास विकास मोर्चा की गुरुवार को जिला सदस्यता प्रभारी जटाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में काशीडीह कार्यालय में हुई बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। झाविमो के केंद्रीय सचिव व केंद्रीय पर्यवेक्षक अभय सिंह ने कहा कि अभियान सभी मंडलों में चौक-चौराहों पर शिविर लगाकर चलाया जाए ताकि आम आदमी को पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों व जिला के पदाधिकारियों को हर हाल में अपने-अपने मंडलों में एक महीना प्रवास करना होगा। जटाशंकर पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान संतोषजनक है। संचालन बबुआ सिंह ने किया। बैठक को ललन चौहान, शशि मिश्रा, ताराचंद कालिंदी, आलोक बाजपेयी, धर्मेद्र प्रसाद, अजीत सिंह, नवल पासवान, उमेश प्रसाद, अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया।