वैकुंठनाथ मंदिर से निकली पालकी यात्रा
जमशेदपुर : शास्त्रीनगर स्थित श्री वैकुंठनाथ मंदिर में 29 जनवरी से चल रहे ब्रह्माोत्सव में शनिवार को
By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 01:06 AM (IST)
जमशेदपुर : शास्त्रीनगर स्थित श्री वैकुंठनाथ मंदिर में 29 जनवरी से चल रहे ब्रह्माोत्सव में शनिवार को पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह सात बजे भगवान को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया, वहीं गोष्ठी प्रसाद का अनुष्ठान संपन्न हुआ। भ्रमण के बाद 101 कलश से भगवान का अभिषेक किया गया, तो शाम सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान को हनुमंत वाहन पर विराजमान कराया गया। पालकी यात्रा से लेकर अनुष्ठान के मुख्य यजमान मंदिर के संरक्षक मुरलीधर साव रहे, जबकि वैदिक अनुष्ठान पुरोहित एस. आर्वामुधा की अगुवाई में तिरुपति व कांचीपुरम से आए 11 विशेषज्ञ पुरोहित संपन्न करा रहे हैं। अनुष्ठान का समापन सोमवार को होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें