Move to Jagran APP

Coronavirus: जमशेदपुर में कोरोना के 1070 नए मामले आए सामने, 32 की मौत; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jamshepur News कोरोना से लगातार हो रही मौत चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों को अधिक अलर्ट होने की जरूरत है। मंगलवार को कोरोना से 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1070 पॉजिटि व 996 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 12:48 PM (IST)
Coronavirus: जमशेदपुर में कोरोना के 1070 नए मामले आए सामने, 32 की मौत; जानें ताजा हाल
जमशेदपुर के कोरोना के हालात को देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क होने की जरूरत है

जमशेदपुर, जासं। कोरोना से लगातार हो रही मौत चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों को अधिक अलर्ट होने की जरूरत है। मंगलवार को कोरोना से 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1070 पॉजिटि व 996 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। हमारी सावधानी ही बचाव का एकमात्र उपाय है।

loksabha election banner

मृतकों में करनडीह निवासी (58) महिला, परसुडीह निवासी (63) महिला, गोलमुरी निवासी (59) पुरुष, सोनारी निवासी (57) पुरुष, बारीडीह निवासी (68) महिला, धतकीडीह निवासी (64) पुरुष, मानगो निवासी (73) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (62) महिला, बर्मामाइंस निवासी (71) पुरुष, पोटका निवासी (36) पुरुष, बारीडीह निवासी (65) पुरुष, कदमा निवासी (68) पुरुष, बारीडीह निवासी (56) पुरुष, बागुनहातु निवासी (76) पुरुष, सोनारी निवासी (58) पुरुष, बिरसानगर निवासी (62) पुरुष, एग्रिको निवासी (74) महिला, बारीडीह निवासी (74) पुरुष, मानगो निवासी (73) पुरुष, टेल्को कालोनी निवासी (57) महिला, मानगो निवासी (52) पुरुष, कदमा निवासी (76) पुरुष, मानगो निवासी (56) पुरुष, कदमा निवासी (67) पुरुष,बालीगुमा निवासी (61) पुरुष, कदमा निवासी (21) पुरुष, सोनारी निवासी (34) महिला, कपाली निवासी (40) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (82) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (60) महिला व दो अज्ञात शामिल हैं। इसमें एक महिला (51) व दूसरा पुरुष (38) शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 718 हो गई है।

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को पांच हजार 611 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 1070 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा, सोनारी, मानगो, टेल्को व सिदगोड़ा में मरीज मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार 927 हो गई है। वहीं, चार हजार 936 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

996 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 996 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 30 हजार 565 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले के रिवकरी रेट 82.93 फीसद है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

बहरागोड़ा : 17

मुसाबनी : 83

धालभूमगढ़ : 06

टेल्को : 96

सिदगोड़ा : 81

मानगो : 68

सोनारी : 99

कदमा : 160

परसुडीह : 61

बागबेड़ा : 29

जुगसलाई : 16

साकची : 69

गोलमुरी : 17

पोटका : 15

बर्मामाइंस : 04

बिष्टुपुर : 23

घाटशिला : 06

डुमरिया : 60

चाकुलिया : 01

सिर्फ 526 लोगों को ही मिली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन खत्म होने से अभियान प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को सिर्फ 526 लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग सकी। वहीं, 159 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख 21 हजार 671 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 44 हजार 402 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.