यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागृति रैली

जागरण कार्यालय, जमशेदपुर : युवा जागृति मंच के अध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में रविवार को साकची शहीद चौक से युवा जागृति रैली निकाली गई। इसमें लोगों को नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, दहेज प्रथा पर रोक लगाने जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूक किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र झा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिला इंटक की जिलाध्यक्ष मंजीत आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने की बात युवाओं से कही। कार्यक्रम में राकेश साहु, राहुल गोस्वामी, आशीष मुखी, पारेश मुखी, नीरज, नवीन मिश्रा, राहुल, कमलेश, नंदलाल आदि उपस्थित थे।
------
बिरसानगर में निकला मशाल जुलूस
जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार साहु के नेतृत्व में कांग्रेस चतरा के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद की हत्या के विरोध में बिरसानगर वन बी में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रदेश कांग्रेस महासचिव नलिनी सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थी। राकेश साहू ने हत्यारों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की। मशाल जुलूस में प्रणव महतो, अविनाश सिंह, नंदलाल प्रसाद, अभिषेक सिंह, अमित महतो, कमलेश साहु, सुनील प्रसाद, ज्योति प्रसाद, चंद्रप्रकाश पाठक, इम्तियाज आदि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर