जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रमीणों ने किया योगाभ्यास
संसू बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय मैदान में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रखंड मैदान में योग अभ्यास किया गया।
संसू, बरकट्ठा : प्रखंड मुख्यालय मैदान में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रखंड मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी, नेता समेत ग्रामीणों ये योग भाग लिया। बतौर योग प्रशिक्षक योगेश्वर कुमार ने सूर्य नमस्कार प्रणायाम, अनुलोम, विलोम, वज्रासन समेत कई प्रकार के योग आसन को सिखाया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी, प्रमुख रामलखन मेहता, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, बीडीओ निर्मल सोरेन, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार राम, बीईईओ अशोक पाल, मुखिया बसंत साव, मो खलील अंसारी, अर्जुन राणा, जागेश्वर यादव, कस्तुबा गांधी स्कूल के खेल शिक्षिका पूनम महतो, सीआरपी आनंद कुमार पांडेय समेत कई लोग शमिल थे। वहीं शाइनिग स्टार एकेडमी, कन्या उच्च विद्यालय बेलकप्पी, डिवाइन स्कूल गनगपचो में भी शिक्षक और बच्चों ने योग करते हुए योगासन की जानकारी ली। योग को नियमित करने का भी संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप