विधायक के साथ विभिन्न दलों ने जीटी रोड पर निकाला कैंडल मार्च
चौपारण : कश्मीर के पुलमावा में देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने शनिवा
चौपारण : कश्मीर के पुलमावा में देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने शनिवार की शाम गांधी स्मारक से जीटी रोड पर कैंडल मार्च निकला। मुखिया विनोद कुमार ¨सह की अगुवाई में निकले मार्च में विधायक मनोज यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप पासवान, बरही विस यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजन ¨सह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया शौकत खान, मंटू ¨सह, छोटू चंद्रवंशी, दलित जागरण समिति अध्यक्ष बैजू गहलौत, सुनील ¨सह, शम्भूनारायन ¨सह, कुमार राहुल, शशि शेखर, भूपेंद्र यादव सहित विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता सहित पुरुष, महिलाएं, स्कूली बच्चे, सामाजिक संस्था प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग जवानों के श्रद्धांजलि कैंडल मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च गांधी स्मारक से निकल कर जीटी रोड पर चतरा मोड़ से केंदुआ मोड़ तक 3 किमी दूरी तय कर ब्लॉक मैदान में श्रद्धांजलि सभा मे तब्दील हो गई। सभा मे विधायक सहित कई दलों के नेताओं ने कहा कि अब पाकिस्तान से सीधे युद्ध की जरूरत है। देश के सपूत जवानों की कुर्बानी बेकार नही जाएगी। खून का बदला खून से लिया जाएगा।