Lok Sabha Polls 2019: घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक करेगा रथ
Lok Sabha Polls 2019. हजारीबाग समाहरणालय परिसर से सोमवार को हजारीबाग के उपायुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हजारीबाग, संवाद सूत्र। हजारीबाग समाहरणालय परिसर से सोमवार को हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं सदर हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप एक अथक प्रयास कर रही है।
स्वीप के द्वारा स्थानीय चैनल्स व हजारीबाग के सभी सिनेमाघरों में ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की अधिकतम आबादी युवाओं की है। इस तरह के कार्यक्रम से युवा वर्ग मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित होंगे।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। पूरे हजारीबाग में लोगों को लगातार स्वीप के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न खेलों और कार्यक्रमों के माध्यम से नए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
नए मतदाता काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि वह पहली बार इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। मौके पर स्वीप के सहायक नोडल पदाधिकारी सुचिता किरण, लुदी कुमारी और इंद्र भूषण सिंह व विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।