जेपीसी के पर्चे के साथ नक्सली शमीम व सोहेल छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
बड़कागांव : बड़ाकागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उग्रवादी संगठन जेपीसी (झारखंड
बड़कागांव : बड़ाकागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उग्रवादी संगठन जेपीसी (झारखंड प्रस्तुति कमेटी) के नाम से लेवी वसूल करने वाले दो अपराधियों को पर्चा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के कुसमी थाना से रामगढ़ के पतरातू बस्ती निवासी रफीक अहमद के पुत्र शमीम अख्तर उर्फ दीपू उर्फ विक्रांत को तथा चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी जैनुल अंसारी के पुत्र मोहम्मद सोहेल को हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। डीएसपी केके महतो ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि 26 जून की रात बड़कागांव थाना के चंदौल गैस प्लांट के रात्रि प्रहरी अनिल दास के साथ पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट की थी। इसमें दोनों शामिल थे। लेवी को लेकर कंपनी के लोगों में भय पैदा करने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद शमीम छत्तीसगढ़ भाग गया था। मारपीट के बाद प्रभा एनर्जी प्रा. लिमिटेड रांची के पदाधिकारियों में भय का माहौल बन गया था। भय के कारण ही तत्काल में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। दबी जुबान पुलिस को इसकी जानकारी होने पर अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। दोनों अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड है। प्रेसवार्ता में डीएसपी कृष्ण कुमार महतो के साथ-साथ इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ¨सह थाना प्रभारी सुमन कुमार आदि मौजूद थे।