हजारीबाग में घर पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से दो की हालत गंभीर; लोगों ने जाम की सड़क Hazaribagh News
आक्रोशित लोगों ने सुबह एनएच 100 जाम कर दिया है। लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। टायर जलाकर सड़क को जाम किया गया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 10:08 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 10:08 AM (IST)
हजारीबाग, जासं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोला गांव में दीपावली की रात हाई वोल्टेज बिजली का तार कारू साव के घर पर गिर गया। इसमें करंट से घर के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिसमें एक महिला और बच्चा शामिल है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सुबह एनएच 100 जाम कर दिया है। लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। टायर जलाकर सड़क को जाम किया गया है। ग्रामीणों ने रोला गांव के पास रोड को जाम किया है। इससे सुबह 8 बजे से विष्णुगढ़ हजारीबाग मार्ग पर आवागमन ठप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें