सेप्टिक टैंक कचरा निष्पादन का सर्वे शुरू
हजारीबाग : शहर से सेप्टिक टैंक से कचरा निष्पादन को लेकर सर्वे कार्य की शुरूआत बुधवार को नगर निगम कार
हजारीबाग : शहर से सेप्टिक टैंक से कचरा निष्पादन को लेकर सर्वे कार्य की शुरूआत बुधवार को नगर निगम कार्यालय से हुई। मेयर रौशनी तिर्की और डिप्टी मेयर राजकुमार लाल ने नारियल फोड़कर सर्वे कार्य की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, जुडको के पदाधिकारी, बीटीएल ईपीसी लिमिटेड कंपनी की सराची ग्रुप कोलकाता के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जानकारी दी गई कि सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत ¨सदूर में सेप्टिक टैंक के कचरे के निष्पादन को लेकर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट में सेप्टिक टैंक के कचरे से खाद बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रीटेड पानी को उपयोग भी खेती के कार्य में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र के करीब छह सौ घरों में कंपनी द्वारा सर्वें किया जाएगा जिसमें स्लम एरिया भी शामिल होंगे। सर्वे में जानकारी ली जाएगी कि कितने घरों में सेप्टिक टैंक का प्रयोग किया जा रहा है। कितने दिनों में यह खाली किया जाता है। ओवरफ्लो की क्या व्यवस्था है। प्लांट को प्रतिदिन 64 केएलडी कचरे की आवश्यकता पड़ेगी। यह भी सर्वे किया जाएगा कि सेप्टिक टैंक तक जाने के लिए रास्ता कैसा है, वहां तक वाहन पहुंच पाएंगे या नहीं।