पहली अक्टूबर को बंद रहेंगे राज्य के सभी पेट्रोल पंप
हजारीबाग : पेट्रोल-डीजल में वैट में कमी की मांग को लेकर रविवार को एक स्थानीय होटल में झारखंड पेट्रोल
हजारीबाग : पेट्रोल-डीजल में वैट में कमी की मांग को लेकर रविवार को एक स्थानीय होटल में झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक हुई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि राज्य अगर सरकार पेट्रोल-डीजल में वैट दर को कम नहीं करती है तो पहली अक्टूबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह, वरीय उपाध्यक्ष कमल ¨सह, महासचिव शरद दुधानी, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज मासूम और विनीत कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। बताया गया कि झारखंड राज्य पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन डीजल-पेट्रोल के बढ़ते मूल्यों से त्रस्त झारखंड वासियों को राहत दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेगा। कहा, झारखंड में लगभग 1200 पेट्रोल पंप है जिनमें दर्जनों कर्मियों को रोजगार मिलता है। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता को राहत दिलाने के लिए कई राज्य सरकारों ने वैट कम कर दिया है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में दो फीसद, यूपी में चार फीसद कीमत कम होने से राज्य में पेट्रोल-डीजल की बिक्री घट गई है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में झारखंड में कम डीजल बिकने के कारण लगभग 700 पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर हैं।