विश्व नेता थे भारत रत्न वाजपेयीजी
हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विश्व नेता के रूप में सर्वमान्य थे। यही क
हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी विश्व नेता के रूप में सर्वमान्य थे। यही कारण है कि उनके निधन पर एक ओर जहां भारत में शोक की लहर है वहीं विश्व भर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। यह बातें आकाशवाणी हजारीबाग के कार्यक्रम प्रमुख डा. अभ्रो चौधरी ने शुक्रवार को परिसर में आयोजित शोक सभा में यह बातें कही। मौके पर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहा वहीं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। सभा में कार्यक्रम अधिशासी अमिताभ कुमार ने कहा कि वाजपेयी जी सभी को साथ लेकर चलने वाले सर्वमान्य नेता थे। वरिष्ठ उद्घोषक मन्मथनाथ मिश्र ने कहा कि भारत रत्न अटल जी पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं में भी लोकप्रिय थे। शोक सभा में दिनेश कुमार ¨सह, निरंजन शर्मा, दीपक मिश्रा, काशीनाथ दास, संजीव मुर्मू, मंगल गाड़ी, अमरनाथ झा, अभिषेक कुमार, ईश्वर दांगी, मनोज यादव, नहमता परवीन, अलका कुमारी आदि मौजूद थे।