बसरिया में निकला शिव¨लग
केरेडारी : प्रखंड के गांव बसरिया में इन दिनों एक खपरैल के मकान में शिव¨लग निकलने की चर्चा जोरों पर ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Oct 2017 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 05:56 PM (IST)
केरेडारी : प्रखंड के गांव बसरिया में इन दिनों एक खपरैल के मकान में शिव¨लग निकलने की चर्चा जोरों पर है। बसरिया गांव के ग्रामीणों एवं मकान मालिक सुरेंद्र राम के मुताबिक बीते दशहरा के समय अचानक मिट्टी के मकान के एक कमरे के चारों कोनों में पत्थर की नुकीला आकृति निकल आई। इसके बाद उक्त खबर आसपास के गांवों में फैल गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे देवी माता बताता है तो कोई उसे शिव¨लग बता रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि दशहरा से अब तक उस पत्थर में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। वहीं गांव के शिक्षित व जानकार लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें