Move to Jagran APP

भुनेश्वर राम अध्यक्ष व सचिव बने किशोरी राम

संसू पदमा (हजारीबाग) पदमा प्रखंड के बिहारी पंचायत में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 09:30 PM (IST)
भुनेश्वर राम अध्यक्ष व सचिव बने किशोरी राम
भुनेश्वर राम अध्यक्ष व सचिव बने किशोरी राम

संसू, पदमा (हजारीबाग) : पदमा प्रखंड के बिहारी पंचायत में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता किशोरी राम तथा संचालन प्रखंड सचिव राजू पासवान ने किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से बिहारी पंचायत समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष भुनेश्वर राम, सचिव किशोरी राम, कोषाध्यक्ष विजय राम को बनाया गया। महिला कमेटी में अध्यक्ष सुमन देवी, सचिव रवीना देवी, कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी, उपाध्यक्ष गौरी देवी को बनाया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने समाज में शिक्षा पर विशेष जोर दिया और लोगों को अपने बच्चों पढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने समाज को एकजुट होकर एक दूसरे का सुख दुख में साथ देने के लिए प्रेरित किया। प्रखंड अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम लोगों को मिलकर समाज के विकास के लिए काम करना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, घनश्याम पासवान, विजय भुइयां, राजेश कुमार, जगदीश भुइयां, भुनेश्वर भुइयां, मोहन राम, रूपलाल भुइयां, वीरेंद्र राम, परमेश्वर कुमार, कल्लू भुइयां, शकुन देवी, सरस्वती देवी, शोभा देवी, बसंती देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, विशेश्वर राम, अनीता देवी, गीता देवी, प्रेम भुइयां, वीरेंद्र राम, सुनील भुइयां, लखन लाल, सनी देवी सहित पंचायत के महिला और पुरुष मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.