भाजपा संकल्प दीवाली में उमड़े लोग
केरेडारी भाजपा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को देर शाम केरेडारी दुगा मंडप प्रांगण में संकल्प दिवाली मनाई।
केरेडारी : भाजपा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को देर शाम केरेडारी दुर्गा मंडप प्रांगण में कमल निशान बना कर सैकड़ों दीपक जलाया गया। सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी का पूर्व नियोजित है। वैसे आज संयोग है कि हमारे देश के सेना सुबह 3:30 बजे पाकिस्तान पर वायु हमले कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। साथ हीं 42 शहीद हुए जवानों का बदला लेने के शौर्य को सूझबूझ भरा कदम बताया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत के वायु सेना के प्रमुख एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बधाई दिया। प्रखंड अध्यक्ष बालगोविन्द सोनी ने बताया कि पाकिस्तान आतंकी संगठन के ठिकानों पर भारत के वायु सेना द्वारा बम गिराकर उनके ठिकानों पर आतंकवादियों को तहस-नहस कर कर दिया। भारत ने साबित कर दिया कि भारत के प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच है। यह उचित कार्रवाई के लिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरे भारत के लोगों को बहुत बहुत गर्व है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी बरही की ओर से कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस को जो भारत ने शौर्य शक्ति का प्रदर्शन किया।वह बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। भाजपा बरही की ओर से आतिशबाजी की गई। पटाखे छोड़े गई। कमल संकल्प दीपावली के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विस क्षेत्र बालेश्वर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बालगोविन्द सोनी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ तिवारी, संतोष राम, संजय कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जयराम साव, भृगृ साव, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, रॉकी कुमार, संतोष महतो, अरुण कुमार, आतो महतो, अमेरिका महतो, मनोज पांडेय, संजय हार्डवेयर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।