एडिसन स्कूल में रेड डे का आयोजन
फोटो - 3 टाटीझरिया: स्थानीय एडिसन पब्लिक स्कूल में सोमवार को रेड डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्याल
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 09:02 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 09:02 PM (IST)
फोटो - 3
टाटीझरिया: स्थानीय एडिसन पब्लिक स्कूल में सोमवार को रेड डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नर्सरी वर्ग के छात्रों को रेड कलर के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को रेड कलर के विभिन्न वस्तुओं से परिचित करवाया गया। प्राचार्या सुधा कुमारी ने बच्चों के साथ केक काटा तथा टाफियां बांटी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षिकाएं रेड कलर के परिधान में आकर्षक लग रहे थे। विद्यालय को लाल गुब्बारों से सजाया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें