खटिया के नीचे मिला विवाहिता का शव
टाटीझरिया : इचाक थाना और टाटीझरिया प्रखंड के खैरा में 40 वर्षीया सुमित्रा देवी (पति सुकर महतो) की ला
टाटीझरिया : इचाक थाना और टाटीझरिया प्रखंड के खैरा में 40 वर्षीया सुमित्रा देवी (पति सुकर महतो) की लाश उसके ही घर में खटिया के नीचे से बरामद हुई है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि इसको लेकर गांव में कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। दूसरी ओर इचाक थाना द्वारा उक्त महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी ने थाने में आवेदन नही दिया है। बताते चलें कि मृतका सुकर महतो की दूसरी पत्नी थी। उनके की पहली पत्नी से संतान था। उसकी मृत्यु के बाद सुकर ने दूसरी शादी की, जिससे कोई संतान नही हुए। नाम नहीं बताए जाने की शर्त पर एक ग्रामीण ने इतना ही बताया कि शनिवार की सुबह सास-पतोहू में विवाद हुआ था। उसके बाद सास कहीं चली गई थी। उसकी खोज बीन भी उसके घर वाले किये थे। रविवार को उसके खाट के नीचे ही लाश पड़ी मिली।