विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हजारीबाग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2017 11:09 AM (IST)

नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना झारखंड के हजारीबाग की है।

हजारीबाग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

जासं, कटकमदाग (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के सलगा की एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर कटकमदाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक मो. आशिक व उसके दो अन्य मित्रों पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

मामला तीन अप्रैल का ही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी जब शौच के लिए बाहर निकली तो उक्त युवक उसे अगवा कर जंगल में ले गए और दुष्कर्म के बाद सोमवार की शाम गांव में छोड़ दिया। बदमाशों ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी समीर तिर्की ने बताया कि अनुसंधान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सहेली के पति पर यौन शोषण का आरोप, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़ेंः गुमला में मां से बेटी मांग रहे नक्सली