टेबल टेनिस में दूसरे दिन रांची का दबदबा
10 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले 19वें झारखंड राज्य अंतर जिला टेब
जागरण संवाददाता, हजारीबाग : 10 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले 19वें झारखंड राज्य अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को जूनियर बॉयज टीम चैंपियनशिप विजेता पूर्वी सिंहभूम, उपविजेता रांची टीम रही। वीमेन टीम चैंपियनशिप की विजेता रांची और उपविजेता पूर्वी सिंहभूम रही। मेन्स टीम चैंपियनशिप, विजेता पूर्वी सिंहभूम और उपविजेता रांची रही। विजेता खिलाड़ियों में मेंस में अच्छा प्रदर्शन मृण्मय प्रधान पूर्वी सिंहभूम का रहा। वीमेन टीम में अर्चिता डे का प्रदर्शन काफी सराहा गया। तीसरा स्थान हजारीबाग मेंस टीम और जूनियर ब्वॉयज को मिला। मुख्य रेफरी संदीप साहा और नीरज कुमार मुख्य रूप से थे। इस अवसर पर जिला संघ के महासचिव भैया मुरारी, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप राजेश लकड़ा, उपाध्यक्ष सोमा डे अग्रवाल, सह सचिव रविन्द्र कुमार, बहादुर राम, कोषाध्यक्ष अमित मल्होत्रा सहयोग कर रहे हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी ह•ारीबा़ग •िाला टेबल टेनिस संघ के द्वारा डीवीसी चौक स्थित मौलाना आजाद इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। झारखंड खेल प्राधिकार (साझा) द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है और झारखंड राज्य टेबल टेनिस के तत्वाधान में आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधांशू सुमन, मिथिलेश कुमार निदेशक जैक एंड जिल स्कूल, समाजसेवी सह झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि कुजूर, सभी जिलों से सचिव राकेश कुमार मिश्र, कमलेश दुबे शैबाल गुप्ता भी उपस्थित थे।